हिन्डेनबर्ग रिसर्च के आरोपों से प्रभावित हुए अडानी ग्रुप को शेयर, लगभग 65 अरब डॉलर का हुआ नुकसान
अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिन्डेनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) ने अडानी ग्रुप (Adani Group) को हिलाकर रख दी हैं। बीते तीन दिनो से ग्रुप की कंपनियों में भारी गिरावट आ रही है। इससे ग्रुप को 65 अरब डॉलर की चपत लगी। साथ ही ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की नेटवर्थ में 36.1 अरब डॉलर (करीब 29,45,72,39,00,000 रुपये) की भारी गिरावट आई है। इसके साथ ही अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर खिसक गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक 84.4 अरब डॉलर रह गई है। Hindenburg Research की रिपोर्ट आने से पहले अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर थे। Hindenburg Research ने पिछले हफ्ते बुधवार को एक रिपोर्ट में दावा किया था कि अडानी ग्रुप दशकों से खुल्लम-खुल्ला शेयरों में गड़बड़ी और अकाउंट धोखाधड़ी में शामिल रहा है। हालांकि अडानी ग्रुप ने इस रिपोर्ट को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा है कि यह एफपीओ से पहले उसे बदनाम करने की साजिश है।
अडानी ग्रुप की अधिकांश कंपनियों में सोमवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। ग्रुप की 10 कंपनियों में से सात गिरावट के साथ बंद हुईं। इनमें से पांच कंपनियों के शेयरों ने लोअर सर्किट छुआ। अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) में 20 फीसदी की गिरावट आई। अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) में 14.91 फीसदी, अडानी विल्मर (Adani Wilmar), अडानी पावर (Adani Power) और एनडीटीवी (NDTV) में पांच फीसदी गिरावट आई। अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) का शेयर 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। दूसरी ओर ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में 4.21 फीसदी, एसीसी (ACC) में 1.10 फीसदी और अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) में 1.65 फीसदी तेजी आई।
सबसे ज्यादा नुकसान
बता दें अडानी ग्रुप की मार्केट कैप पिछले तीन दिन में 65 अरब डॉलर यानी 29 फीसदी कम हो चुका है। बीते सप्ताह के बुधवार को अमेरिका की एक शॉर्ट सेलिंग कंपनी ने अडानी ग्रुप पर गंभीर आरोप लगाए थे। उस दिन ग्रुप की कंपनियों में 10 फीसदी तक गिरावट आई थी। फिर शुक्रवार को अडानी ग्रुप की कंपनियों में 20 फीसदी तक गिरावट आई। सोमवार को अडानी की नेटवर्थ में 8.21 अरब डॉलर की गिरावट आई। अडानी ने पिछले साल 44 अरब डॉलर की कमाई की और वह सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अमीर थे। लेकिन इस साल वह 36.1 अरब डॉलर गंवा चुके हैं और इस साल सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले अरबपति हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review