रिश्तेदारी के साठगांठ से बच रहे अडानी, इस सांसद ने सेबी पर लगाए आरोप

रिश्तेदारी के साठगांठ से बच रहे अडानी, इस सांसद ने सेबी पर लगाए आरोप

अमेरिका स्थित हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है जिसमें अडानी ग्रुप अकाउंट फ्रॉड सहित विभिन्न धोखाधड़ी में शामिल है और अडानी के शेयरों को गलत तरीके से हैंडल किया गया है। इसके बाद अडानी ग्रुप की हालत काफी खराब है। अडानी कंपनियों के शेयरों में बहुत बुरी गिरावट देखने को मिली है। विशेष रूप से, हिंडनबर्ग रिपोर्ट जारी होने के बाद से अब तक अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 70% की गिरावट आई है। अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में आज अकेले 35% की गिरावट आई है। वहीं इस विवाद में तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा का बयान सामन आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अडानी परिवार और सेबी अधिकारियों के बीच रिश्ता है। उन्होंने इस रिश्ते का खुलासा करते हुए बताया कि सेबी के अधीकारी अडानी के समधी हैं।

ममता बनर्जी की करीबी और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि अडानी और सेबी के अधिकारियों के बीच का संबंध बताया है। इसी को लेकर मनमानी हो रही है। उन्होंने अडानी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अडानी सेबी के अधिकारियों के साथ रिश्ते की आड़ में हेराफेरी कर रहे हैं।

सिरिल श्रॉप की बेटी की शादी अडानी के बेटे से हुई

महुआ मोइत्रा ने कहा, 'दिग्गज वकील सिरिल श्रॉफ का बड़ा सम्मान करती हूं लेकिन उनकी बेटी की शादी गौतम अडानी के बेटे से हुई है। श्रॉफ कॉरपोरेट गवर्नेंस एंड इनसाइडर ट्रेडिंग पर सेबी की समिति में कार्य करते हैं। अगर सेबी अडानी मामले की जांच कर रही है तो श्रॉफ को चाहिए कि वह खुद को SEBI से अलग कर लें।'

सेबी की कार्रवाई पर खड़े किए थे सवाल

एक दिन पहले ही महुआ मोइत्रा ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की प्रमुख माधबी पुरी बुच को पत्र लिखकर अडानी समूह की संस्थाओं में नियामक की जांच की स्थिति की मांग की। महुआ पश्चिम बंगाल से सांसद और पूर्व वैश्विक बैंकर भी हैं। मोइत्रा ने लिखा, 'अडानी ग्रुप सीएफओ के बयान के आधार पर, ऐसा लगता है कि सेबी ने इस मामले में अपनी जांच पूरी कर ली है। अडानी ग्रुप ने अदालत में इस मामले को जीत लिया है और उन पर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया गया है। मैं यह समझना चाहूंगी कि मामले की जांच कब पूरी हुई? निष्कर्ष क्या थे? क्या कार्रवाई की गई? क्या कोर्ट गया? यह कब गया?

विजय माल्या, नीरव मोदी और मैहुल चोकसी की तरह भाग जाएंगे गौतम अडाणी.. कांग्रेस ने की पासपोर्ट जब्त करने की मांग

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram