UP: अवैध वेंडर की लापरवाही ने ट्रेन में मचा दिया तांडव

UP: अवैध वेंडर की लापरवाही ने ट्रेन में मचा दिया तांडव

- सो रहे यात्रियों पर गिरी गर्म चाय, भगदड़ में दो की मौत,
 तीन यात्री झुलसे

झांसी। अवैध वेंडर की लापरवाही से गर्म चाय गिरने से झांसी से पुणे जा रही 5029 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में तीन यात्री झुलस गए। इसके बाद मची भगदड़ में दो यात्रियों की चलती ट्रेन से गिरने की वजह से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि ट्रेन झांसी से बीना स्टेशन के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान जनरल कोच में चाय बेचने वाला एक अवैध वेंडर चढ़ गया। यहां जैसे ही उसने अपना चाय का थर्मस खोला तो पूरी चाय फर्श पर सो रहे गोंडा के विश्वनाथ (27), पुणे के मनीष (25) और गोरखपुर निवासी दीपक (32) पर गिर गई। गर्म चाय गिरने से तीनों बुरी तरह झुलस गए। 

अचानक हुए इस घटनाक्रम से कोच में अफरा-तफरी मची तो गेट पर बैठे दो यात्री जसवंत और ज्ञान सिंह चलती ट्रेन से गिर गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए यात्रियों ने वेंडर को पकड़ लिया और जीआरपी के हवाले कर दिया। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram