विदेश में भी बज रहा है देसी गर्ल प्रियंका के नाम का डंका...

विदेश में भी बज रहा है देसी गर्ल प्रियंका के नाम का डंका...

पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में अपना नाम कमाने के बाद अब कुछ ही सालों में हॉलीवुड में भी छा गई है। वह अब एक ग्लोबल आइकॉन बन गई हैं। प्रियंका एक्टर के साथ एक सिंगर, राइटर और बिज़नेसवुमेन हैं। पिछले साल ही इंडिया में उन्होंने अपना हेयर केयर ब्रांड शुरू किया था।

कुछ ही समय पहले एक यूके स्थित सौंदर्य तुलना मंच की एक रिपोर्ट आई। जिसमें 2023 की ब्यूटी ब्रांड के आधार पर सबसे अमीर सेलिब्रिटी की लिस्ट जारी की गई। लिस्ट में ब्यूटी ब्रांड के सालाना रेवेन्यू के आधार पर सेलिब्रिटी को रैंक किया गया हैं।

जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने काइली और सेलेना जैसी सेलिब्रिटी को मात दे दी हैं। आपको बता दें की प्रियंका का हेयर केयर ब्रांड anomaly को यूएस में साल 2021 में लॉन्च किया था। इंडिया में यह हेयर केयर ब्रांड साल 2022 में आया था।

आपको बता दें की इस लिस्ट में सबसे ऊपर सिंगर रिहाना हैं। रिहाना का ‘रिहाना फेंटी ब्यूटी’ का सालाना रेवेन्यू 477.2 मिलियन पाउंड होने के वजह से वो सबसे अमीर सेलिब्रिटी सौंदर्य ब्रांड की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। रिहाना के बाद इस लिस्ट में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हैं।

प्रियंका अपने हेयर केयर ब्रांड Anomaly के 429.9 मिलियन पाउंड के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर 301.4 मिलियन पाउंड के साथ काइली जेनर हैं। एरियाना ग्रांडे का ब्यूटी ब्रांड 70.3 मिलियन पाउंड के साथ चौथे नंबर पर हैं। पांचवे पर सेलेना गोमेज का रेयर ब्यूटी 50.2 मिलियन पाउंड के साथ हैं।

प्रियंका के पास फिलहाल हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों में काम है। हॉलीवुड में उनकी वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज़ होगी। हाल ही में सिटाडेल का दूसरा ट्रेलर जारी किया गया था।

इस सीरीज में प्रियंका स्टंट करती नज़र आ रही हैं। इसके साथ ही वह कैटरीना कैफ और अलिया भट्ट के साथ ‘जी ले जरा’ मूवी में भी जल्द दिखाई देंगी। फरहान अख्तर भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram