16 साल पहले प्लेन क्रैश में खोया था पति को... आज अंजु की भी उड़ान थम गई

16 साल पहले प्लेन क्रैश में खोया था पति को... आज अंजु की भी उड़ान थम गई

नेपाल में आज रविवार को दर्दनाक विमान हादसा हो गया. लैंडिंग से पहले ही प्लेन क्रैश कर गया. विमान में 68 यात्री समेत कुल 72 लोग सवार थे. जिसमें 5 भारतीय भी शामिल हैं. दुर्घटनाग्रस्त विमान की को-पायलट अंजू खतिवडा की बतौर को-पायलट यह आखिरी उड़ान थी. 

दरअसल, पायलट बनने के लिए कम से कम 100 घंटे का फ्लाईंग अनुभव चाहिए होता. को-पायलट अंजू ने इससे पहले भी नेपाल के लगभग सभी विमानस्थलों में सफ़लतापूर्वक लैंडिंग कराई थी. आज पोखरा के लिए उडान भरते समय कैप्टन केसी ने मुख्य पायलट की सीट पर उन्हें बिठाया था. आज सफल लैंडिंग के बाद अंजू को मुख्य पायलट का लाईसेंस मिलने वाला था, लेकिन दुर्भाग्य कि वो महज 10 सेकंड की दूरी पर ही सारे सपने और अरमान धुंए में मिल गए. 

जानकारी के मुताबिक कैप्टन कमल केसी का बतौर पायलट अनुभव 35 साल का था. केसी ने पहले भी कई पायलटों को ट्रेनिंग दी थी और उनके द्वारा ट्रेंड पायलट आज सफल पायलट के रूप में जाने जाते हैं. नेपाल में विमान और हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं की संख्या की बात करें तो अब तक कुल 104 हादसे हुए हैं, जिनमें 96 यात्री विमान और 8 हेलीकॉप्टर दुर्घटना शामिल हैं.

इस हादसे में एक दुखद संयोग ये है कि को-पायलट अंजू के पति की भी जान विमान हादसे में गई थी. दरअसल, उनके पति दीपक पोखरेल भी यति एयरलाइंस में बतौर को-पायलट तैनात थे. 16 साल पहले यानि 21 जून 2006 को यति एयरलाइंस के जिस विमान की दुर्घटना हुई थी, उसमें अंजू के पति को-पायलट थे. नेपालगंज से सुर्खेत होते हुए जुम्ला जा रहे यति एयरलाइंस का  9N AEQ विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. जिसमें 6 यात्री और 4 क्रू मेंबर की मौत हो गई थी.

येति एयरलाइंस के ATR-72 विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी. इस 72 सीटर विमान में 68 यात्री और चार क्रू मेंबर्स, यानी कुल 72 लोग सवार थे. विमान पोखरा के समीप ही पहुंचा था कि लैंडिंग से महज 10 सेकंड पहले क्रैश हो गया. नेपाली मीडिया के मुताबिक ये दुर्घटना पोखरा के पुराने डोमेस्टिक एयरपोर्ट और पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच हुई. ये हादसा दिन में 11 बजकर 10 मिनट पर हुआ. 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram