महाशिवरात्रि पर बन रहे तीन अद्भुत संयोग, ये रहेंगे पूजा के शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि पर बन रहे तीन अद्भुत संयोग, ये रहेंगे पूजा के शुभ मुहूर्त

फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व शनिवार को पड़ रहा है। इस बार महाशिवरात्रि पर तीन अद्भुत संयोग बन रहे हैं। पहला शनि प्रदोष का योग, दूसरा सर्वार्थ सिद्धि योग और तीसरा सूर्य एवं शनि का एक ही राशि में गोचर करना। ऐसे में इस बार महाशिवरात्रि का व्रत करने से शिवभक्तों पर अधिक कृपा बरसेगी।

यह हैं तीन अद्भुत संयोग

शनिवार का दिन पड़ने से शनि प्रदोष का योग बन रहा है। शनि प्रदोष व्रत अपने आप में बहुत ही खास होता है। शनि प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा करने से संतान कामना की पूर्ति होती है।

दूसरा इसी दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी पड़ रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग में कोई भी कार्य करने से पूर्ण सिद्धि प्राप्त होती है।

तीसरा लगभग 30 वर्ष बाद सूर्य और शनि यानी पिता-पुत्र की एक साथ कृपा प्राप्त होगी। क्योंकि सूर्य और शनि एक साथ शनि की कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस दिन व्रत रखकर चार प्रहर भगवान शिव की पूजा करने से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य प्राप्त होता है। जो भी मनुष्य वर्ष भर कोई व्रत उपवास नहीं कर पाता है उसे केवल शिवरात्रि का व्रत करने से वर्षभर के व्रत उपवास का पुण्य प्राप्त हो जाता है।

इस तरह करें महाशिवरात्रि पर पूजन

शिवरात्रि के व्रत में भगवान शिव का षोडशोपचार पूजन करके गंगा के जल से अभिषेक करना चाहिए।

भगवान शिव को जलधारा अधिक प्रिय होती है, इसलिए शिव का अभिषेक करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

इसके अलावा भगवान शिव को प्रिय वस्तु जैसे-बेलपत्र, भांग, धतूरा आदि अर्पण करने से भी अक्षय पुण्य प्राप्त होता है।

पूजा के शुभ मुहूर्त

प्रथम प्रहर की पूजा शाम छह बजकर 20 मिनट से रात्रि नौ बजकर 30 मिनट तक,

दूसरा प्रहर रात नौ बजकर 30 मिनट से रात 12 बजकर 40 मिनट,

तीसरे प्रहर की पूजा रात 12 बजकर 40 मिनट से सुबह तीन बजकर 50 मिनट तक,

चौथे प्रहर की पूजा सुबह तीन बजकर 50 मिनट से सुबह सात बजे तक।

 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram