पूर्व सीएम कल्याण सिंह का निधन, दौड़ी शोक की लहर
Lucknow: लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह ने आज आखिरी सांस ली.उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान के पूर्व राज्यपाल माननीय श्री कल्याण सिंह जी का एक लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया. उन्हें 4 जुलाई को संजय गांधी पी जी आई के Critical Care medicine के आईसीयू में गंभीर अवस्था में भर्ती किया था.
लंबी बीमारी शरीर के कई अंगों के धीरे-धीरे फेल होने के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली. कल्याण सिंह को 4 जुलाई को नाजुक अवस्था में पीजीआई शिफ्ट किया गया था. क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में उपचार होने के करीब चार दिन बाद कल्याण की तबीयत में काफी सुधार हुआ था. वह लोगों से बातचीत करने के साथ उनका जवाब भी दे रहे थे.
17 जुलाई को सांस लेने में तकलीफ बढ़ने पर ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया था. अगले दिन फेफड़ों को जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन न मिलने पर 18 जुलाई को गले में नली (नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन) डाली गई. ज्यादा दिक्कत बढ़ने पर 21 जुलाई को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. दो दिन से गुर्दे की काम करने की गति धीमी होने पर डॉक्टरों ने डायलिसिस शुरू कर दी थी.
पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन बताते हैं कि कल्याण के उपचार में दिल, गुर्दा, डायबिटीज, न्यूरो, यूरो, गैस्ट्रो व क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग समेत 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में लगी हुई थी.
एसजीपीजीआई के डॉक्टरों के अनुसार पछिले शनिवार से 89 वर्षीय पूर्व सीएम व वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह की तबीयत चिंताजनक बनी हुई थी. जिसके बाद वह खुद से ऑक्सीजन नहीं ले पा रहे थे. इसकी वजह से उनके फेफड़ों खून में पर्याप्त ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी. फेफड़े, दिल, गुर्दा, लिवर पर दबाव बढ़ गया था. उनके उपचार में दिल, गुर्दा, डायबिटीज, न्यूरो, यूरो, गैस्ट्रो व क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग समेत 12 विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम लगातार निगरानी में लगी हुई थी.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review