Haryana Election: राजनीतिक स्वार्थ के लिए कांग्रेस ने कराया देश का विभाजनः सीएम योगी

Haryana Election: राजनीतिक स्वार्थ के लिए कांग्रेस ने कराया देश का विभाजनः सीएम योगी

- जनसभा में योगी ने विपक्ष पर बोला सियासी हमला

भिवानी। हरियाणा में चुनाव प्रचार करने गए सीएम योगी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब कोरोना संकट से देश जूझ रहा था तो हमारे नेता देश की जनता की सेवा में लगे थे लेकिन तब राहुल गांधी अपने नानी के घर थे। 

बता दें कि सीएम योगी ने भिवानी जिले बवानी खेड़ा जिले में बीजेपी प्रत्याशी कपूर वाल्मीकि के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने कहा, बवानी खेड़ा विधान सभा क्षेत्र वासी हर बूथ पर 'कमल' खिलाने जा रहे हैं। हरियाणा में बीजेपी की एक बार फिर सरकार बनाने की अपील की।

जनसभा में सीएम योगी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब कोरोना संकट से देश जूझ रहा था तो हमारे नेता देश की जनता की सेवा में लगे थे लेकिन तब राहुल गांधी अपने नानी के घर थे। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी दूसरे प्रदेश में जाते हैं तो पहले प्रदेश को कोसते है और विदेश में जाने के बाद वह भारत को कोसते हैं, कांग्रेस पार्टी ने आतंकवाद और अलगाववाद को बढ़ाने का काम किया है। कांग्रेस ने देश की संस्कृति को रौंदने का काम किया है। कांग्रेस ने देश को लूट कर दूसरे देश के बैंकों में पैसा जमा किया। संकट के समय कांग्रेस को इटली याद आती है। राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश का विभाजन कांग्रेस ने करवा। राम मंदिर बनने से कांग्रेस दुखी है।

मंच से संबोधन के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर बरसे और कहां की कांग्रेस के साथ विपक्ष से सवाल पूछे कि इन लोगों के एजेंडे में कोई भी वर्ग नहीं है,इनका एजेंडा बांटो राज करो का है।इन्होंने तो कश्मीर में धारा 370 लगाई थी। देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटाकर आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम किया है।कांग्रेस ने आतंकवाद और अलगाववाद को बढ़ाने का काम किया है।कांग्रेस के राहुल गांधी जहां जहां जाते है वहां -वहां दूसरे प्रदेश को कोसते है और इटली जाकर भारत को कोसते हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram