Deoband: मजदूरी के पैसे मांगा तो दबंग ने लगवाई उठक-बैठक

Deoband: मजदूरी के पैसे मांगा तो दबंग ने लगवाई उठक-बैठक

- भरी पंचायत में दलित युवक को किया जलील

देवबन्द। देवबंद में मजदूरी के पैसे मांगना एक दलित युवक को भारी पड़ गया। दबंगों ने पीड़ित युवक को न केवल जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया, बल्कि उसे भरी पंचायत में उठक बैठक भी लगवाई। पैर पकड़वाए गए। आरोपियों ने इसका वीडियो भी बनाया। वीडियो सामने आने के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए और कार्रवाई की मांग की। पीड़ित की भाभी ने तहरीर दी है।

मामला गांव गंगासपुर गुड़गजपुर का है। कोतवाली में दी तहरीर में रीता पत्नी धर्मवीर ने बताया कि उसका देवर मन्नू मजदूरी करता है। गांव के एक दबंग व्यक्ति के पास उसने दो दिन मजदूरी की थी, जब मन्नू ने मजदूरी के पैसे वापस मांगे तो उसके साथ अभद्रता की गई। रीता ने बताया कि बाद में मन्नू और मेरे ससुर रामदास को समझौता करने के नाम पर जबरदस्ती एक घर में ले जाया गया। वहां पहले से ही आरोपी मौजूद थे।

आरोप है कि सरेआम उसके देवर को जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित किया गया। उससे सबके सामने कान पकड़वाकर उठक बैठक लगवाई गई। जबरदस्ती पैर पकड़वाए गए। आरोपियों ने इसका वीडियो भी बनाया।

पीड़ित परिवार के साथ थाने पहुंचे भीम आर्मी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शौर्य अंबेडकर ने बताया कि इस घटना से दलित समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। तहरीर दे दी गई है, यदि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो थाने का घेराव किया जाएगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram