50 हजार वर्षों बाद दिखेगी ये दुर्लभ चीज, देखना न बिलकुल न भूलें

50 हजार वर्षों बाद दिखेगी ये दुर्लभ चीज, देखना न बिलकुल न भूलें

एक दुर्लभ चमकीला धूमकेतु अगले सप्ताह धरती के पास से गुजरेगा। अंतरिक्ष की घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोग अगले सप्ताह बुधवार और गुरुवार को इस दुर्लभ हरे धूमकेतु की झलक देख सकते हैं। हालांकि, इसे बाइनॉक्युलर और टेलीस्कोप की मदद से काफी स्पष्ट देखा जा सकेगा। इसे C/2022 E3 कहा जा रहा है और यह लगभग 50,000 वर्षों से धरती के निकट से नहीं गुजरा है। 

धूमकेतु अक्सर रात को आसमान में एक सफेद लपट के जैसा दिखाई देता है लेकिन इसका हरा रंग दुर्लभ है। इसकी झलक अगले सप्ताह बुधवार या गुरुवार को दिखने की संभावना है। यह बिना बाइनॉक्युलर या टेलीस्कोप के भी दिख सकता है। एस्ट्रोनॉमर्स ने बताया है कि धरती से यह 2.5 लाइट मिनट्स या 2.7 करोड़ मील की दूरी से गुजरेगा। यह Oort क्लाउड से काफी दूर ट्रैवल कर रहा है, जो हमारे सोलर सिस्टम के आसपास मलबे का एक बड़ा गोला है। इस धूमकेतु की खोज एस्ट्रोनॉमर्स Frank Masci और Bryce Bolin ने पिछले वर्ष 2 मार्च को Zwicky Transient Facility के इस्तेमाल से की थी। एक धूमकेतु बर्फ और धूल से बना होता है। जब यह सूर्य के करीब आता है, तो उसकी बर्फ और धूल वाष्पित होने लगती है। 

यह 12 जनवरी को सूर्य के अपने निकटतम बिंदु पर पहुंचा था, जिसे इसके पेरिहेलियन (perihelion) के रूप में भी जाना जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह धूमकेतु सूर्य के लगभग 16 करोड़ किलोमीटर तक नजदीक आएगा। इसके बाद यह पृथ्वी की ओर बढ़ेगा और अभी तक के अनुमान के अनुसार 2 को फरवरी हमारी पृथ्‍वी के सबसे नजदीक आएगा। ऐसा बताया जा रहा है कि जब C/2022 E3 सूर्य के सबसे करीब आएगा, तब इसे दूरबीन की मदद से देखा जा सकेगा। अभी यह जितना तेज चमक रहा है अगर वही चमक बरकरार रहती है, तो जब यह पृथ्‍वी के करीब आएगा, तब आप रात में इसे आसानी से देख सकेंगे। 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (NASA) की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के अनुसार, इस धूमकेतु का पीरियड लगभग 50 हजार वर्ष है। इसका मतलब है कि पिछली बार जब यह धूमकेतु पृथ्‍वी के 4.2 करोड़ किलोमीटर तक नजदीक आया था, तब हमारा ग्रह पुरापाषाण काल में था। अभी यह धूमकेतु आंतरिक सौर मंडल (inner solar system) से गुजर रहा है। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram