AC Blast : कार शोरूम में हुआ एसी ब्लास्ट, 24 से ज्यादा कारें हुईं राख

AC Blast : कार शोरूम में हुआ एसी ब्लास्ट, 24 से ज्यादा कारें हुईं राख

- 3 जिलों से फायर ब्रिगेड पहुंचीं, 4 घंटे से दहक रही आग

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर बाईपास के पास एक कार शोरूम में एसी के फटने से भीषण आग लग गई। शोरूम में पिछले 4 घंटे से धधक रहा है। 24 से ज्यादा कारें जलकर राख हो गई है। 3 जिलों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां 20 से ज्यादा फेरे लगा चुकी हैं। सूचना मिलते ही डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र में राधा गोविंद ऑटोमोबाइल्स नाम से मारुति का शोरूम है। मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से शोरूम में लगे एसी में ब्लास्ट हो गया। इसके बाद भीषण आग लग गई। इससे शोरूम में लगे कई अन्य एसी में भी ब्लास्ट होने लगा। आग लगने के बाद भगदड़ मच गई। अंदर काम कर रहे कर्मचारी भागकर बाहर आ गए।

आग की सूचना पर सीएफओ अनुराग कुमार दमकल की 4 गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। भीषण आग देखकर आसपास की पेपर मिल से भी फायर टेंडर को बुलाया। मेरठ व सहारनपुर से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई हैं। आग से पूरा शोरूम जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी और नई मंडी थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

200 गाड़ियां सर्विस के लिए आई थी

राधा गोविन्द मारुति शोरूम मुजफ्फरनगर के व्यवसायी संचित गोयल का बताया जा रहा है। कर्मचारी ने बताया कि जिस समय शोरूम में आग लगी उस समय मारुति के सर्विस सेंटर पर लोगों की 200 गाड़ियां सर्विस के लिए आई हुई थीं। लगभग 100 से ज्यादा कर्मचारी सर्विस सेंटर में मौजूद थे।

किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई

फायर विभाग ने समय रहते सर्विस के लिए आई सभी गाड़ियों और कर्मचारियों को सकुशल बाहर निकाल लिया। आगजनी की घटना में जनहानि नहीं हुई है। फायर विभाग का कहना है की अधिक तापमान होने की वजह से एसी में शॉट सर्किट हो गया जिससे आग लग गई।

डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन अभी भी कई जगह पर आग लगी हुई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है, और फायर ब्रिगेड आग लगने के कारणों की भी जांच कर रही है। अन्य जनपदों से फायर टेंडर मंगाई गई। 6 थानों की फोर्स मौके पर मौजूद है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram