विद्युतकर्मियों की 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल से चरमराई विद्युत व्यवस्था

विद्युतकर्मियों की 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल से चरमराई विद्युत व्यवस्था

मेरठ। तमाम मांगों को लेकर विद्युत कर्मचारियों द्वारा ब्रहस्पतिवार से 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी गई है। कर्मचारियों की हड़ताल से जहां विद्युत व्यवस्था चरमराने के आसार बन गए। वहीं, दूसरी तरफ विद्युत कर्मचारियों ने विक्टोरिया पार्क स्थित कार्यालय में धरना देते हुए अपनी मांगे पूरी ना होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

विद्युत कर्मचारी नेताओं का कहना है कि तीन दिसंबर 2022 को ऊर्जा मंत्री के साथ उनका एक समझौता हुआ था। जिसमें ऊर्जा मंत्री ने विद्युत कर्मचारियों की कई मांगों को पूरा करने की बात कही थी। कर्मचारियों का कहना है कि वह इससे अतिरिक्त कोई और मांग नहीं कर रहे। सिर्फ शासन से इस समझौते को ही लागू किए जाने की मांग उठाई जा रही है। मगर इसके बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते उन्हें ब्रहस्पतिवार से 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल शुरू करनी पड़ी। विद्युत कर्मचारियों ने विक्टोरिया पार्क स्थित कार्यालय में धरना देते हुए जमकर नारेबाजी की। इसी के साथ समझौता लागू ना होने तक आंदोलन को जारी रखने का ऐलान किया। विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में व्यवस्था बिगड़ने के आसार बन गए हैं। जिसका असर शहर के कई इलाकों में देखने को मिला।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram