वाहन चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश , 4 वाहन चोरो से 15 वाहन हुए बरामद
मेरठ का सोतीगंज बाजार भले ही बंद हो गया हो लेकिन वाहन चोरो के हौसले अभी भी बुलंद है मेरठ पुलिस ने एक बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसके कब्जे से एक नहीं दो नहीं पुरे 15 वाहन बरामद किये गए है ये गिरोह अचानक ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया जब अपना तबंचा सही कराने जा रहा एक बदमाश पुलिस ने पकड़ लिया बदमाश से जब पूछताछ की गयी तो पुरे गैंग का खुलासा हुआ जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर उनके एक साथी को गिरफ्तार करते हुए चोरी के 15 अन्य वाहन भी बरामद किए हैं।
एसपी देहात कमलेश बहादुर ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि शुक्रवार को भावनपुर पुलिस काली नदी के पास चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान यामाहा बाइक पर सवार तीन युवकों को रोका गया तो उनके पास से तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान युवकों ने अपने नाम सराय काजी निवासी रोहित, रशीद नगर निवासी नौशाद और मुजफ्फरनगर तितावी गांव निवासी आदित्य बताये। बदमाशों ने बताया कि उनके पास से बरामद तमंचे की पिन टूट गई थी, जिसे वह ठीक कराने जा रहे थे।
उधर, जांच के दौरान बदमाशों के पास से बरामद हुई बाइक भी चोरी की निकली। इसके बाद जब सख्ती से पूछताछ की गई तो बदमाशों की निशानदेही पर काली नदी के पास ही चोरी के 15 अन्य वाहन बरामद करते हुए बदमाशों के साथी इस्लामनगर निवासी आरिफ उर्फ अर्श को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि बदमाश वाहन चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। चोरी के वाहनों के चेसिस नंबर रेती से मिटाकर बदमाश उन्हें सस्ते दामों पर मार्केट में बेच देते थे। एसपी देहात ने बताया कि बदमाशों को जेल भेजा जा रहा है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review