सस्ते में महंगे के बेनिफिट के साथ लॉन्च हुई 43-inch Vu GloLED TV, जाने फीचर्स और कीमत

सस्ते में महंगे के बेनिफिट के साथ लॉन्च हुई 43-inch Vu GloLED TV, जाने फीचर्स और कीमत

टेक दिग्गज Vu Televisions ने भारतीय बाजार में वर्ल्ड टेलीविजन डे के मौके पर अपना नया 43-inch Vu GloLED TV लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं Vu GloLED 43 इंच TV के बारे में विस्तार से।

Vu GloLED 43 inch TV की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात की जाए तो Vu GloLED 43 inch TVकी कीमत 29,999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह स्मार्ट टीवी ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 27 नवंबर, 2022 से उपलब्ध होगा।

लॉन्च करते हुए Vu Technologies की प्रेसिडेंट और सीईओ देविता सराफ ने बताया कि “सिर्फ 2 महीनों में हमने Vu GloLED TV की कुल 46675 यूनिट्स बेची हैं। 2023 तक 2 लाख यूनिट्स बेचने का अनुमान है। हमारे टीवी को फ्लिपकार्ट पर 4.4 स्टार रेटिंग और 4635 रिव्यू मिले हैं। 2022 में अब तक लगभग 1.5 मिलियन वीयू टीवी की बिक्री के साथ हमारे लिए यह साल शानदार रहा है। Vu GloLED TV के लॉन्च के बाद मुझे सोशल मीडिया पर ग्राहकों से बहुत सारे मैसेज मिल रहे हैं कि हम 43 इंच में Vu GloLED TV कब लॉन्च कर रहे हैं। हम सभी ग्राहकों को यह बताते हुए बेहद खुश हैं कि 43 इंच 4Vu GloLED TV अब 27 नवंबर दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होगा।Vu Glo AI प्रोसेसर एडवांस AI के साथ OTT कंटेंट को बेहतर करता है। इसमें फुल कलर गेमुट रिप्रोड्यूस होता है। Vu Glo AI प्रोसेसर में लेटेस्ट क्वाड-कोर प्रोसेसर और एक ड्यूल-कोर GPU है, जिससे ऐप बिना किसी रुकावट के काम कर सकती हैं।

Vu GloLED 43 inch TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Vu GloLED TV में 43 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह Glo A.I. प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें NTSC कलर गेमुट 94% तक है जो कि किसी भी सामान्य 4K LED TV से बेहतर है। यह एक प्रकार से किसी भी OLED टीवी की तरह काम करता है, जिसमें 100% तक एनटीएससी कलर गेमुट होता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Vu GloLED TV Google TV OS पर काम करता है।Vu GloLED TV डीजे सबवूफर से लैस है जो कि GloLED TV के स्लीक फ्रेम के अंदर है। यह 84 वाट का साउंड आउटपुट प्रदान करता है। Vu GloLED TV की आवाज 100% वॉल्यूम होने पर भी क्रैक या वाइब्रेट नहीं करती है। Vu GloLED TV में 84 वॉट का साउंड आउटपुट जेनरेट करने के लिए 2 स्पीकर के साथ बिल्ट-इन साउंडबार भी दिया गया है। यूजर्स टीवी पर Spotify ऐप चला सकते हैं और आसानी से फोन से अपनी पसंद के म्यूजिक लाइब्रेरी को वायरलेस तरीके से कंट्रोल कर सकते हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram