Army Land पर अवैध रूप से बना 22B Resort प्रशासन और कैंटोमैंट बोर्ड ने किया सील
मेरठ। छावनी परिषद की संपत्तियों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने में जुटे कैंट बोर्ड के अधिकारियों ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। पिछले कई सालों से सील तोड़कर अवैध रूप से कब्जा किए गए 22B Resort को कैंट बोर्ड के अधिकारियों ने भारी फोर्स की मौजूदगी में दोबारा से सील कर दिया। छावनी परिषद के अधिकारी जहां हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए सीलिंग की कार्यवाही का दावा कर रहे हैं। वहीं, बंगले पर निर्माण करने वाले पंकज जौली ने कैंट बोर्ड के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस मामले में आगे कार्यवाही की बात कही है।
बताते चलें कि कई साल पहले मोहनपुरी निवासी पंकज जौली ने छावनी क्षेत्र के बंगला नंबर 22 बी में एक रिजॉर्ट का निर्माण किया था। वर्ष 2015 में छावनी परिषद के तत्कालीन अधिकारियों ने इस 22B Resort को अवैध घोषित करते हुए भवन पर सील लगा दी थी। जिसके बाद निर्माणकर्ता पंकज जौली ने हाईकोर्ट से स्टे हासिल कर लिया था। तभी से बंगले में व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था।
शुक्रवार को छावनी परिषद के एई पीयूष गौतम महिला मजिस्ट्रेट और भारी फोर्स को लेकर बंगला नंबर 22 बी में पहुंचे। पुलिस ने आसपास के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया। जिसके बाद कैंट बोर्ड के अधिकारियों ने बंगले को खाली कराते हुए उस पर अपनी सील लगा दी। छावनी परिषद के एई पीयूष गौतम ने बताया कि कैंट बोर्ड द्वारा वर्षों से बंगले में अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। लेकिन फोर्स नहीं मिल पा रही थी। अब हाईकोर्ट के आदेश पर बंगले पर सीलिंग की कार्यवाही की गई है।
वहीं, निर्माणकर्ता पंकज जौली ने कैंट बोर्ड के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप लगाए। उनका कहना है कि उनके पास हाईकोर्ट का स्टे है। वह गुरुवार को एडीएम सिटी के कार्यालय में स्टे की कॉपी देकर आए थे। लेकिन इसके बावजूद कैंट बोर्ड के अधिकारियों ने मनमानी दिखाते हुए बंगले को सील किया है। पंकज जौली ने विधिक राय लेकर इस मामले में कैंट बोर्ड अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही का दावा किया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review