कपिल शर्मा लेकर आ रहे फिल्म Zwigato, कल आयेगा ट्रेलर और 17 मार्च को होगा रिलीज़
The Kapil Sharma Show चलाने वाले 'कपिल शर्मा' अपनी अपकमिंग फिल्म 'ज्विगाटो' (Zwigato) को बड़े पर्दे में लाने जा रहे हैं। कपिल इस फिल्म को लंबे समय से टीज कर रहे हैं और आखिरकार उन्होंने इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट की जानकारी शेयर कर दी है। फिल्म को नंदिता दास ने डायरेक्ट किया है। साथ ही वह इस फिल्म की को-प्रड्यूसर और राइटर भी हैं। Zwigato फिल्म 17 मार्च को सिनेमाघरों में पहुंच रही है।
कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए फैंस को Zwigato के ट्रेलर की रिलीज डेट बताई है। कपिल शर्मा ने अपने Twitter पर एक पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी दी है कि उनकी अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर 1 मार्च को रिलीज हो रहा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "मानस से मिलें। ट्रेलर 1 मार्च को आउट होगा।" फिल्म ज्विगाटो की रिलीज डेट 17 मार्च 2023 तय की गई है। यह कपिल शर्मा की तीसरी फिल्म है, जो काफी समय के बाद आ रही है। उनकी पहली फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' थी, जिसके बाद वह 'फिरंगी' में नजर आए थे। हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि Zwigato पिछले दो फिल्मों से बिल्कुल हटकर होगी। इसमें कपिल शर्मा एक फूड डिलीवरी बॉय का किरदार निभा रहे हैं।
Zwigato में कपिल शर्मा के साथ शहाना गोस्वामी भी लीड रोल में होंगी। इस फिल्म की कहानी आम जिंदगी से जुड़ी है। जिसमें एक फूड डिलीवरी करने वाले व्यक्ति की रोजमर्रा की जिंदगी, उसकी मुश्किलें, उसका परिवार और उससे जुड़े दूसरे लोगों के साथ उसके रिश्तों को दिखाया गया है।
ज्विगाटो को अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने बनाया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म में कपिल शर्मा पहले एक फ्लोर मैनेजर होते हैं, जो भुवनेश्वर में एक फैक्ट्री में काम करता था। महामारी की वजह से उसकी नौकरी चली जाती है और वह फूड डिलीवरी का काम शुरू करता है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review