कांग्रेस को बड़ा झटका, आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस को बड़ा झटका, आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी ने थामा भाजपा का दामन

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने आज भाजपा ज्वाइन कर ली है। नई दिल्ली में किरण कुमार रेड्डी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बता दे कि किरण रेड्डी ने बीती 12 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेजा था।

उसके बाद से ही किरण रेड्डी के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रहीं थी। इस बीच किरण कुमार रेड्डी आज भाजपा में शामिल होकर भाजपा के नेता बन गए हैं ।

किरण कुमार रेड्डी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान किरण रेड्डी के परिवार के कुछ सदस्य भी मौजूद रहे। वहीं भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद किरण कुमार रेड्डी ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे कांग्रेस छोड़नी पड़ेगी।

कांग्रेस आलाकमान के गलत फैसलों की वजह से राज्य दर राज्य पार्टी टूट रही है। रेड्डी ने कहा यह एक राज्य की बात नहीं है। एक पुरानी कहानी है कि मेरा राजा बहुत बुद्धिमान है वह अपने आप नहीं सोचता और न ही किसी का सुझाव मानता है। आप सबको पता चल गया होगा कि मैं क्या कहना चाहता हूं।

कांग्रेस की विचारधारा को बताया पार्टी छोड़ने का मुख्य कारण

किरण कुमार रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों के मत को नहीं समझ पा रही है। कांग्रेस पार्टी न तो विश्लेषण कर रही है कि गलती क्या है और न ही वे सही करना चाहते हैं। वह यही सोचते हैं कि मैं ही सही हूं और देश की जनता सहित बाकी सब गलत हैं। इसी विचारधारा कि वजह से मैंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram