एक बार करें रिचार्ज साल भर की पाई छुट्टी, Jio, Vodafone Idea और Airtel के इन सस्ते प्रीपेड प्लान
आज हम आपके लिए ऐसे ही प्लान लेकर आए हैं, जिनमें आपको एक बार रिचार्ज करवा कर साल भर तक की छुट्टी मिल सकती है। इन प्लान में आपको अलिमिटेड कॉलिंग, डाटा और एसएमएस समेत अन्य फायदे भी मिल रहे हैं। आइए Jio, Vodafone Idea और Airtel के इन सस्ते प्रीपेड प्लान के बारे में जानते हैं।
रिलायंस जियो का 1,559 रुपये वाला प्रीपेड प्लान:
रिलायंस जियो (Reliance Jio) के 1,559 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 24जीबी डाटा मिलता है। वैधता की बात की जाए तो यह प्लान 336 दिनों तक चलता है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है। SMS के मामले में इस प्लान में कुल मिलाकर 3600 एसएमएस मिलते हैं। अन्य फायदों के लिए इस प्लान में Jio ऐप्स का मुफ्त एक्सेस मिलता है। आपको बता दें कि इस प्लान में हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps हो जाती है यानी कि आप अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसी बजट मे एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के प्रीपेड प्लान:
एयरटेल का 1,799 रुपये वाला प्रीपेड प्लान:
एयरटेल (Airtel) के 1,799 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 24GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। एसएमएस की बात की जाए तो इस प्लान में कुल 3600 एसएमएस दिए जाते हैं। अन्य फायदों के लिए इस प्लान में FASTag रिचार्ज पर 100 रुपये कैशबैक, Apollo 24|7 Circle, फ्री Hellotunes और Wynk Music फ्री मिलता है।
वोडाफोन आइडिया Vodafone Idea का 1,799 रुपये वाला प्रीपेड प्लान:
वोडाफोन आइडिया Vodafone Idea के 1,799 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 24GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। एसएमएस की बात की जाए तो इस प्लान में कुल 3600 एसएमएस दिए जाते हैं। अन्य फायदों के लिए इस प्लान में Vi Movies & TV Basic एक्सेस के जरिए लाइव टीवी, न्यूज, मूवीज और ऑरिजनल्स ऐप्स पर देखा जा सकता है। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद 50p/MB की दर से चार्ज देना होगा। वहीं एसएमएस कोटा पूरा होने पर लोकल के लिए 1 रुपये और एसटीडी के लिए 1.5 रुपये चार्ज देना होगा।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review