हाथी के मूर्ति के नीचे फंसा युवक, सोशल मीडिया में हो रहा वायरल, वीडियो आप भी देंखे

हाथी के मूर्ति के नीचे फंसा युवक, सोशल मीडिया में हो रहा वायरल, वीडियो आप भी देंखे

Viral Video: गुजरात के एक मंदिर परिसर से एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स हाथी की मूर्ति के नीचे फंसा हुआ है। वीडियो को देखकर लोग ये अंदाजा लगा रहे हैं कि ये भक्त मंदिर में कोई विशेष अनुष्ठान करने के दौरान इस मूर्ति के नीचे फंस गया। लोग ना जाने ईश्वर को प्रसन्न करने के लिए क्या क्या यत्न करते हैं लेकिन हर बार ईश्वर को मनाने के लिए किया गया उनका प्रयास सफल हो ये जरूरी नहीं है। इस बात का उदाहरण मूर्ति के नीचे फंसा हुआ यह व्यक्ति साफ दिखता है।

https://twitter.com/nkk_123/status/1599457906419986432?s=20&t=jocM8F9EOP-lpTC4aFWiCA

वह निकलने का हर प्रयास करता है लेकिन कोई भी सफल न हो पाता। हालांकि मंदिर परिसर में मौजूद कई लोग उस व्यक्ति को हाथी की मूर्ति से निकले के अलग-अलग सुझाव देते नजर आ रहे हैं। कोई उसे हाथ मूर्ति पर लगाकर बाहर निकलने को कहता है तो कोई कमर घुमाने को, लेकिन किसी भी तरह वो वहां से निकलने में सफल होता नहीं दिख रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि मंदिर के पुजारी भी उस व्यक्ति की मदद को हाथ बढ़ाते हैं लेकिन वो वहां से निकल नहीं पाता।

वीडियो के अंत वीडियो के समाप्त होने तक वह व्यक्ति मूर्ति के नीचे ही फंसा रहता है। पर अभी भी देखने वालों के मन में सवाल रह जाता है कि वह व्यक्ति वहां से निकल भी पाया या नहीं। पूरा वीडियो देखने के बाद भी यह साफ नहीं हो पाया कि मूर्ति में फंसा वो व्यक्ति बाहर निकला या नहीं। वीडियो शेयर करने के बाद से लगभग दो लाख से भी ज्यादा लोगों ने इसे देखा है। और साथ ही हजारों कमेंट्स किए हैं।वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, जरूर पापी होगा। एक यूजर ने लिखा, भगवान ने सुन ली इसकी। तो एक का कहना था कि जरूरत से ज्यादा भक्ति भी ठीक नहीं है। कई लोगों ने कमेंट के जरिए इसके बाहर निकलने के लिए चिंता भी जताई। कई ये पूछते दिखे कि ये वहां फंसा कैसे। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram