Kanwar Yatra 2024: कांवड यात्रा को लेकर डीएम ने की बैठक, दिए निर्देश
- सीसीएसयू के बृहस्पति भवन में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ की समीक्षा बैठक
मेरठ। मेरठ में कांवड़ यात्रा की तैयारी को लेकर प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। इस क्रम में गुरुवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण कर लें। समस्त अधिकारी अपने क्षेत्र की सड़क, स्ट्रीट लाईट की स्थिति देख लें तथा अपने क्षेत्र के एसडीएम, एसओ, सीओ, इंस्पेक्टर, शिविर संचालक तथा अन्य व्यवस्थाओ से संबंधित अधिकारी के संपर्क में रहे।
उन्होंने कहा कि शिविर सड़क से दूर लगाये जाये तथा शिविर में चिकित्सा शिविर व अन्य व्यवस्थाओ को देख लिया जाये। यह भी सुनिश्चित किया जाये कि शिविर संचालक द्वारा शिविर की परमिशन ले ली गई है। डयूटी क्षेत्र के मार्ग में पडने वाले ट्रांसफार्मर, विद्युत पोल व बिजली के तार देख लिये जाये, यदि उनसे दुर्घटना की आशंका हो तो संबंधित को सूचित कर दिया जाये। रूट डायवर्जन की जानकारी प्राप्त करें तथा सीसीटीवी कैमरे अधिक से अधिक क्षेत्र को कवर करें यह सुनिश्चित कर लिया जाये। अपने क्षेत्र के पीएचसी, सीएचसी की जानकारी करते हुये एंटीवेनम की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाये।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि यह भी सुनिश्चित कर लिया जाये कि कांवड यात्रा मार्ग में गूलर व झाडी न हो। शिविर संचालकों को शिविर में प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध की जानकारी उपलब्ध कराई जाये।
इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार, एसडीएम सरधना पंकज प्रकाश राठौर, जिला विकास अधिकारी अम्बरीष कुमार, बीएसए आशा चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review