तुम शेर तो हम सवा शेर.. पुलिस ने काटा चालान तो लाइनमैन ने काट दी थाने की बिजली

तुम शेर तो हम सवा शेर.. पुलिस ने काटा चालान तो लाइनमैन ने काट दी थाने की बिजली

पुलिस और बिजली विभाग के बीच कई बार 36 का आंकड़ा देखने को मिलता रहा है। कई बार ऐसा देखने में आया कि जब पुलिस ने लाइनमैन या बिजली कर्मचारी का चालान काटा तो गुस्से में आकर लाइनमैन ने थाने की ही बिजली गुल कर दी।

ताजा मामला कुंवरगांव थाना क्षेत्र का है जहां वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संविदा के बिजली कर्मचारी अजय कुमार का दारोगा रामनरेश ने चालान काट दिया। कर्मचारी ने चालान काटने की सूचना अपने कर्मचारियों को दी तो जेई समेत कई कर्मचारी थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर हम नियम का पालन नहीं करते तो हमारा चालान काटेगा। अगर पुलिस विभाग नियम का पालन नहीं करता तो उनकी भी बिजली कटनी चाहिए। बिजली कर्मचारियों ने कहा कि थाने की बिजली का बिल जमा कर दीजिए, नहीं तो हम भी लाइन काट देंगे। इसके बाद उन्होंने थाने की लाइन काट दी। काफी समझाया गया और काम प्रभावित होने की बात की गई तो उन्होंने कार्यालय की लाइन जोड़ दी लेकिन थाने के पुलिस कर्माचारियों के आवास की बिजली काट दी।

इस मामले में अवर अभियंता कुंवरगांव सतीश कुमार ने बताया सब स्टेशन पर तैनात लाइनमैन विभागीय काम से जा रहा था। वाहन चेकिंग के दौरान उसका चालान काट दिया। विद्युत बकाया जमा न होने पर थाने के सरकारी आवासों की लाइन काट दी है। थाने के कार्यालय की विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है। वहीं इस संबंध में जब कुंवरगांव इंस्पेक्टर से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram