आरोप प्रत्यारोप के बीच योगी जी नही है पीछे,अखिलेश यादव को कह गए लूटेरा, अपराधी।
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, योगी सरकार को पता है कि यूपी में अगर बीजेपी का कोई प्रतिद्वंद्वी है तो वो सपा है ,इसलिए उनका खास फोकस राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर ही है अखिलेश यादव को लेकर योगी ने बड़ा बयान दिया है।उन्होंने अखिलेश यादव के मैं आ रहा हूं वाले पोस्टर पर तंज कसते हुए कहा कि मैं आ रहा हूं का मतलब है ‘अपहरण अराजकता लूटपाट…’ आज जो लोग कह रहे हैं मैं आ रहा हूं वह अपहरण, अराजकता , लूटपाट के लिए आ रहे हैं. यह सब हम नहीं चलने देंगे.
लखनऊ में पिछड़ा वर्ग के कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष ने प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया वरना राज्य का युवा पलायन के लिए मजबूर नहीं होता. पूर्व की सरकार ने इंडस्ट्री को बर्बाद करने का काम किया, लेकिन अब हर तबके के युवा को नौकरी मिल रही है और वो अपनी ऊर्जा प्रदेश के विकास में लगा रहा है. अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर का एक नोड बना रहा है. हम हर एक जिले के उत्पाद को प्रमोट कर रहे हैं.
सीएम योगी ने कहा कि अलीगढ़ के कारीगर ताला बहुत अच्छा बनाते हैं. कल्याण सिंह ने उनको बढ़ावा दिया था, जिससे उनको मदद मिली थी. आज उत्तर प्रदेश के गांव-गांव में मिट्टी की मूर्तियां मिल रही हैं. चीन हमें मूर्तियां क्यों देगा? हमारे लोकल कारीगरों की आर्थिक स्थिति मजबूत होनी चाहिए.
योगी ने बताया कमल का मतलब- कुर्मी, मौर्य, लोधी
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी सियासी दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो चुकी है. सभी दलों के बड़े नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी क्रम में मंगलवार को लखनऊ में पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मलेन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी के चुनाव निशान कमल का अर्थ समझाया. उन्होंने कहा कि कमल के 'क' से कुर्मी, 'म' से मौर्य और 'ल' लोधी है. इस मौके पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन और अंत्येष्टि में विपक्षी नेताओं के न शामिल होने पर भी निशाना साधा.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review