CBSE Result 2024: सीबीएसई 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित
- 12वीं में 87.98 तो 10वीं में 93.60 प्रतिशत छात्र हुए पास
- 99.91 प्रतिशत पास प्रतिशत के साथ त्रिवेंद्रम सबसे आगे
नई दिल्ली। सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस वर्ष समय से पहले ही सीबीएसई ने रिजल्ट जारी कर दिया है। 12वीं कक्षा में कुल 87.98 प्रतिशत छात्र पास हुए। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट या डिजिलॉकर की मदद से देख सकते हैं।
लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है। यहां का पास प्रतिशत 99.91 है।
सीबीएसई ने इस वर्ष भी टॉपर लिस्ट नहीं जारी की है। मालूम हो कि पिछले वर्ष भी 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की मेरिट लिस्ट व टॉपरों की लिस्ट जारी नहीं की थी। छात्रों की फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन की जानकारी भी नहीं दी गई थी।
10वीं में 93.60 प्रतिशत छात्र हुए पास
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या सीबीएसई ने आज कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। 10वीं में 93.60 प्रतिशत छात्र पास घोषित किए गए हैं। 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके अलावा, सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड के परिणाम डिजीलॉकर के माध्यम से देखे जा सकते हैं। छात्रों के पास अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी प्रदान करके अपने सीबीएसई परिणाम देखने का विकल्प है। इस साल, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए देश भर में लगभग 39 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिसमें कक्षा 10 और 12 शामिल हैं।
महत्वपूर्ण वेबसाइट
cbse.gov.in
cbse.nic.in
results.cbse.nic.in
cbseresults.nic.in
ऐसे चेक करें नतीजे
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं होम पेज पर CBSE 12th Result और CBSE 10th Result का लिंक दिखेगा
- जिस कक्षा का रिजल्ट देखना है, उस पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर एक पेज खुलेगा, जिसमें अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें और सबमिट बटन दबाएं
- भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड कर लें या इसका प्रिंट आउट निकाल लें
डिजिलॉकर पर चेक करें परिणाम
छात्र एवं छात्राएं छह अंकों के सिक्योरिटी पिन की मदद से डिजिलॉकर पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। साथ ही वे मार्कशीट कम सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे। यह छह अंकों का पिन उन्हें स्कूल की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review