बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में प्रोफेसर बनने का सुनहरा मौका, 2.50 लाख महीने की होगी सैलरी, जल्द करें आवेदन
सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में प्रोफेसर बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में प्रोफेसर बनने का सुनहरा मौका मिल सकता है। दरअसल, इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर टीचर एजुकेशन (IUCTE) ने Banaras Hindu University (BHU) में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iucte.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों पर अप्लाई करने के लिए आखिरी तारीख 30 सितंबर है।
उम्मीदवारों को बताया जाता है कि उन्हें ‘सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, बीएचयू, वाराणसी’ के ऑफिस पर एप्लिकेशन की हार्ड कॉपी सेंड करने की जरूरत है, ये पद अलग-अलग सब्जेक्ट के 18 टीचिंग पोस्ट के लिए हैं। ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, उम्मीदवारों के अकेडमिक स्कोर को सिर्फ इंटरव्यू की शॉर्ट लिस्टिंग के लिए माना जाएगा. उम्मीदवारों का सेलेक्शन सिर्फ इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर होगा। क्या होगी योग्यता?
प्रोफेसर:
पीएचडी होनी चाहिए साथ ही जिनके पास 10 सालों का एक्सपीरियंस है वे इस पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
एसोसिएट प्रोफेसर:
पीएचडी होनी चाहिए साथ ही जिनके पास 8 सालों का एक्सपीरियंस है वे इस पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
असिस्टेंट प्रोफेसर:
संबंधित सब्जेक्ट में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए और इसके अलावा यूजीसी नेट या एसएलईटी एग्जाम पास किया होना चाहिए।
अप्लाई कैसे करें?
आवेदन करने के लिए IUCTE BHU की ऑफिशियल वेबसाइट iucte.ac.in पर जाएं।
होमपेज पर आपको रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।आगे आपको टीचिंग ऑप्शन चुने।
Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।एप्लिकेशन फॉर्म को फिल करें।
एप्लिकेशन की प्रिंट निकालकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन में बताए गए पते पर भेज दीजिए।
एप्लिकेशन फीस
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 1000 रुपये की एप्लिकेशन फीस भरनी होगी, एप्लिकेशन फीस को ऑनलाइन पे भी किया जा सकता है। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और साथ में महिला उम्मीदवारों को एप्लिकेशन फीस से छूट दी गई है।
सैलरी
प्रोफेसर के पद 1,44,200 से 2,18,200 रुपये असिस्टेंट प्रोफेसर 57,700 से 1,82,400 रुपये एसोसिएट प्रोफेसर 1,31,400 रुपये से 2,17,100 रुपये
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review