मिलिए दुनिया के दुर्दांत सीरियल किलर से, 100 बच्चों के टुकड़े टुकड़े कर पेट्रोल से जलाया, पढ़िए पूरी ख़बर...
दुनिया में सीरियल किलर की बड़ी लंबी लिस्ट है। जिनके वारदात को अंजाम देने के तरीकों ने सभी को हैरान करने वाले होती है।सीरियल किलर की इसी लिस्ट में एक नाम है पाकिस्तान के जावेद इकबाल, जिसने खुद 1999 में एक चिट्ठी के जरिए कबूल किया था कि उसने करीब 100 बच्चों की हत्याएं की हैं। बात खत्म नही होती उन्होंने यह भी बताया था कि उसने इन बच्चों के शरीर के कई टुकड़े किए और फिर एसिड में गला दिए।
कौन है जावेद इकबाल?
पाकिस्तान के लाहौर में जन्में जावेद इकबाल को दुनिया का सबसे दुर्दांत सीरियल किलर में से एक माना जाता था। इस सीरियल किलर इकबाल ने पुलिस के सामने खुद यह कहा था कि उसे कई साल पहले एक झूठे रेप केस में फंसाया गया था। इस कारण उसकी मां को बड़े दुःख झेलने पड़े लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। जब तक वह घर लौटकर आता अब तक उसकी मां मर चुकी थी।इन चिट्ठियों के छह महीनें बाद ही जावेद इकबाल ने साल 1999 में पाकिस्तानी अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। अपने कबूलनामे में उसने बताया कि उनके निशाने पर अधिकतर सड़क पर घूमने वाले और उसके पड़ोस में रहने वाले बच्चे थे। जावेद इन बच्चों को बहला-फुसलाकर घर बुलाता और फिर उनके साथ कुकर्म करता। फिर उन्हें मारकर, शवों के टुकड़े एसिड में गला देता था।

जावेद इकबाल ने उन सभी बच्चों का नाम, उम्र और तस्वीरों के रूप में रिकॉर्ड रखा, जिन्हें उसने मारा था। साल 2000 की शुरुआत में अदालत ने उसे सजा सुनाई कि उसे वैसे ही मौत दी जाए, जैसे उसने बच्चों को दी थी। लेकिन विवादित फैसला माने जाने के बाद उसे मौत की सजा सुनाई गई। हालांकि, वह इस सजा को कभी पूरा नहीं कर पाया और 2001 में उसने लाहौर की जेल में आत्महत्या कर ली थी।तभी जावेद इकबाल ने कसम खाई थी कि वह समाज की कई माओं को रुलाएगा, ताकि मेरी मां का दर्द समझ आ सके। दरअसल, साल 1999 में एक उर्दू अखबार के संपादक और पुलिस के पास एक चिट्ठी आई जिसमें लिखा था कि मैंने 100 बच्चों के कत्ल से पहले उनका रेप किया और फिर उनकी लाश को ढेर सारे तेजाब में गला दिया। साथ ही एक डिब्बे में बंद कुछ तस्वीरें थी, जिनकी उसने हत्या की थी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review