PM Modi Meerut Rally: पीएम मोदी ने क्रांतिधरा मेरठ से किया चुनावी शंखनाद

PM Modi Meerut Rally: पीएम मोदी ने क्रांतिधरा मेरठ से किया चुनावी शंखनाद

- बोले- भष्ट्राचारी आज जेल में हैं, इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना

-  मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, कैराना, बिजनौर और हापुड़ की जनता में भरा जोश

- कार्यकताओं को दिया जीत का मंत्र, क्रांतिधरा और चौ. चरण सिंह को किया नमन

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज क्रांतिधरा मेरठ से चुनावी शंखनाद करते हुए जमकर इंडिया गठबंधन पर प्रहार किया।  रैली में पीएम मोदी ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि बड़े-बड़े भष्ट्राचारी आज जेल में हैं। भष्ट्राचारियों को आज कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। 17 हजार करोड़ रूपए वसूल कर उनको वापस लौटा दिया है। मोदी ने कहा आपने विकास का ट्रेलर ही देखा है अभी तो हमे देश को बहुत आगे लेकर जाना है। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ व रालोद मुखिया जयंत चौधरी भी मंच पर मौजूद रहे।

पीएम ने कहा कि मेरी गारंटी है इन बेईमान लोगों से पैसा वसूल कर जिनसे लूटा गया है उनको लौटा रहा हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय बैंकों, गरीबों का हजारों करोड़ हड़प लिया गया था। मोदी को आने वाली पीढ़ी की चिंता है। एनडीए सरकार के दस साल जा रिकॉर्ड सामने है। ऐसे अनेक काम हुए है जिनको पहले असंभव मान लिया गया था। अयोध्या में राम मंदिर असम्भव लगता था वो भी बन गया। रोज लाखों लोग दर्शन के लिए जा रहे हैं। ब्रज में कान्हा और राधा होली खेलते हैं। इस बार अयोध्या में रामलाला ने होली खेली। सेना में वन रैंक वन पेंशन के वादे किए लेकिन पूरा नहीं किया गया। हमने इसे लागू किया। सैनिकों को एक लाख करोड़ से ज्यादा दिया। तीन तलाक भी मुश्किल लगता था उसे भी लागू किया गया।
पीएम मोदी ने कहा कि गरीबों को उनका स्वाभिमान लौटाया है। बैंक खाते खोले गए। पक्के घर बनाए गए। 11 करोड़ से ज्यादा शौचालय बना कर महिलाओं की रक्षा की है। 22 करोड़ से अधिक लोगो को रोशनी देकर अंधेरा दूर किया है। 

इससे पहले अपने भाषण की शुरुआत में पीएम मोदी में मेरठ की धरती को क्रांति वीरों की धरती बताते हुए कहा कि इस धरती पर शिवाजी, चौधरी चरण सिंह जैसे लोगां ने जन्म लिया। इनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरठ से मेरा कुछ अलग ही रिश्ता है। 2014 में और 2019 में चुनाव अभियान की शुरुआत मेरठ से की थी। उन्होंने कहा कि ये चुनाव विकसित भारत बनाने का है। भारत को तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाना हैं। भारत जब दुनिया में 11वी नंबर की अर्थव्यवस्था था तब गरीबी थी। जब पांचवे नंबर पर पहुंचा तो 25 करोड़ लोग गरीबी से ऊपर आ गए। जब नंबर तीन पर पहुंचेगा तब गरीबी दूर होगी और शसक्त माध्यम वर्ग उर्जा देता होगा। देश कह रहा है चार जून तीसरी बार होगा।

देश को बहुत आगे लेकर जाना हैः पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “सरकार तीसरे कार्यकाल की तैयारी में अभी से जुट गई है। हम आने वाले 5 साल का रोडमैप बना रहे हैं। नई सरकार बनने के बाद पहले 100 दिनों में हमें कौनसे बड़े फैसले लेने है। इस पर तेजी से काम चल रहा है। पिछले 10 वर्षों में आपने विकास का ट्रेलर देखा है, अभी हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है।“

भ्रष्टाचारियों पर होगा एक्शन, झुकने वाला नहीं है मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मैं भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कर रहा हूं तो कुछ लोग अपना आपा खो बैठे हैं। मेरे प्यारे देशवासियों मैं कहता हूं कि मोदी की गारंटी रहती है। मोदी का मंत्र है, भ्रष्टाचार हटाओ! वह कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ! उन्होंने कहा कि यह चुनाव दो खेमों की लड़ाई है। एक खेमा एनडीए का भ्रष्टाचार हटाने के लिए मैदान में है। दूसरा वह एक है जो भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए मैदान में है। इन भ्रष्टाचारियों ने जिसका धन लूटा है, उनका धन मैं लौटा रहा हूं। इन लोगों ने मिलकर एक इंडी गठबंधन बना लिया है। इनको लगता है कि मोदी इससे डर जाएगा लेकिन, मेरे लिए मेरा भारत मेरा परिवार है। देश को भ्रष्टाचार से बचाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

तीन करोड़ महिलाओं को बनाना है लखपति दीदी

पीएम मोदी ने कहा कि यह मोदी की गारंटी है कि तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने पर काम हो रहा है। नमो ड्रोन दीदी योजना भी गांव में बहनों का भाग्य बदलने जा रही है। इसमें महिला स्वयं सहायता समूह को आधुनिक ड्रोन दिए जा रहे हैं। यह ड्रोन हमारी खेती का भविष्य बदलने वाले हैं। खेती का काम आसान करने वाले हैं। जब गांव की बेटियां ड्रोन पायलट बनेगी तो उनका गौरव भी बढ़ेगा और उनकी कमाई भी बढ़ेगी। किसानी भी सरल हो जाएगी।

महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की गारंटी

लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण भी पहले संभव लगता था लेकिन नारी शक्ति अभिनंदन अधिनियम संभव लगता है। चार करोड़ गरीबों को पक्के घर बना कर दिए यह हमारी सरकार है, जो 11 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर महिलाओं की गरिमा की रक्षा की है। यह हमारी सरकार है जिसने ढाई करोड़ से ज्यादा घरों में बिजली कनेक्शन देकर उनके जीवन से अंधेरा दूर किया है। ढाई करोड़ बहनों बीते 10 वर्ष देश में माता-बहनों और बेटियों के लिए सुविधा सुरक्षा और सम्मान कर रहे हैं। आने वाले पांच वर्ष नारी शक्ति की समृद्धि के होने वाले हैं देश में करोड़ों बहन और बेटियों को पहली बार उद्यमी बनाया है पुलिस हो या फिर अर्धसैनिक बल हो इसमें आज बेटियों की संख्या 2 गुना से अधिक हो चुकी है। पिछले 10 वर्षों में 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं।

अयोध्या में राम मंदिर लगता था सपना : मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि कभी अयोध्या में राम मंदिर बनेगा ये लोगों को मुश्किल लगता था। लेकिन राम मंदिर बना और इस बार अवध में राम लला ने भी खूब होली खेली। साथियों आर्टिकल 370 भी हटा है और जम्मू कश्मीर का विकास भी हाे रहा है। ये मोदी गरीबी से टक्कर लेकर यहां पहुंचा है इसलिए हर गरीब का दुख, हर गरीब की तकलीफ मोदी भली भांति समझता है। इसीलिए हमने गरीब की चिंता दूर करने के लिए योजनाएं बनाई। गरीब को इलाज की चिंता ने हो इसलिए पांच लाख वाली आयुष्मान योजना बनाई। मुफ्त राशन दे रही है। जिसको किसी ने नहीं बूझा उसका सम्मान हमने लौटाया है।

मेरठ की धरती से मेरा खास रिश्ता : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने मंच से चौधरी चरणसिंह को याद कर भाषण की शुरुआत की। कहा कि मेरठ से मेरा खास रिश्ता है। पिछली बार भी औघड़नाथ की इसी धरती से रैली का आगाज करने का सौभाग्य मिला। कहा कि जब भारत दुनिया में नंबर तीन पर पहुंचेगा तो देश में गरीबी तो दूर होगी ही। साथ साथ एक सामर्थ्यवान, एक सशक्त देश बनेगा। इस दौरान उन्होंने जनता से नारे भी लगवाए। उन्होंने कहा कि आज भारत इंस्फ्रास्ट्रक्चर पर अभूतपूर्व कार्य कर रहा है। आज नए अवसर देश में बन रहे हैं। आज देश की नारी शक्ति नए आयाम रच रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram