महिला भारतीय टीम का मैदान में काला चश्मा जचने लगा जीत की खुशी में जमकर लगाए ठुमके

महिला भारतीय टीम का मैदान में  काला चश्मा जचने लगा  जीत की खुशी में जमकर लगाए ठुमके

ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद भारतीय की अंडर-19 महिला टीम ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया। जश्न बनता भी था क्योंकि पहली बार हो रहे अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को हराकर चैंपियन जो बने हैं। दुनिया में क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया है। इंडियन टीम की ये मस्ती देखकर आप भी जोश से भर जाएंगे।

हाल के दिनों में 'काला चश्मा' सॉन्ग और उसका सिग्नेचर स्टेप क्रिकेट में ट्रेडमार्क साबित हो रहा है। हर छोटी-बड़ी सीरीज जीतने के बाद खिलाड़ी इस गाने पर डांस करते हैं। रील्स बनाते हैं। खुद फैंस भी अपने पसंदीदा प्लेयर्स के वीडियो का इंतजार करते हैं।मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर भारत ने फाइनल में बोलिंग का फैसला किया। तितास ने शुरुआती ओवर में ही इंग्लैंड की ओपनर लिबर्टी हीप को आउट कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। पावरप्ले में इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 22 रन हो गया था। शेफाली वर्मा ने अपने बोलर्स का बढ़िया इस्तेमाल किया।

View this post on Instagram

A post shared by ICC (@icc)

इंग्लैंड की पारी को 17.1 ओवर में महज 68 रन पर रोकने के बाद मात्र 14 ओवर में तीन विकेट के खोकर लक्ष्य हासिल कर शनिवार को अपना 19वां जन्मदिन मनाने वाली कप्तान शेफाली वर्मा को शानदार तोहफा दिया। भारत के लिए सौम्या तिवारी और तृषा ने 24-24 रन की पारी खेली, दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी कर टीम की जीत सुनिश्चित की।

इसी के साथ भारतीय महिला टीम ने किसी भी स्तर पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के वैश्विक खिताब के सूखे को खत्म किया। सीनियर टीम सभी प्रारूपों में तीन मौकों पर वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है, लेकिन हर बार खिताब से दूर रह गई थी। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 5 करोड़ ईनामी राशि की घोषणा की

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram