65 की उम्र में भी महिलाएं रह सकती हैं फिट, बस जान लें ये TIPS...

65 की उम्र में भी महिलाएं रह सकती हैं फिट, बस जान लें ये TIPS...

किसी के भी जीवन का एक अहम हिस्सा होता है उसका स्वाथ्य और इसीलिए शरीर का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है फिर चाहे वह महिला हो या पुरूष. एक महिला के लिए अपने स्वास्थ्य की तरफ ध्यान दे पाना काफी मुश्किल होता क्योंकि वह अपने से ज्यादा अपने घर वालों के स्वास्थ्य को संवारने में लगी रहती है. जबकि यह सभी लोग जानते हैं कि अगर आप आप शारीरिक रूप से मजबूत होंगी तो आप दूसरों का भी उतना अधिक ध्यान रख पाएंगी और अपनी जिम्मेदारियों को भी अच्छे से निभा पाएंगी.

धूम्रपान बंद करे

अगर आप एक ऐसी महिला हैं जो कि धूम्रपान करती हैं तो आपको अपनी अच्छी हेल्थ के लिए इसे पूरी तरह से त्यागना होगा. धूम्रपान से आपको फेफड़े और हृदय संबंधी रोग का खतरा अधिक रहता है.

वार्षिक रूप से स्वास्थ्य की जांच कराएं

अक्सर कई महिलाएं कई-कई वर्षों तक अपने स्वास्थ्य की जांच नहीं कराती जिससे उन्हें अपने स्वास्थ्य या फिर होने वाली बीमारियों के बारे में कुछ नहीं पता चलता. ऐसे में कोई बीमारी एक बड़ा रूप लेकर आपके सामने अचानक आ सकती है. वार्षिक जांच से यह भी फायदा है कि आपको किसी बिमारी के होने पर शुरुआत में ही जानकारी मिल जाएगी और उसका इलाज किया जा सकता है.

नींद में कंजूसी न करें

चाहे एक बच्चा हो या पुरुष या फिर कोई महिला हर किसी अच्छी नींद लेना चाहिए. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए हर दिन 7 से 9 घंटे की नींद लेना जरूरी है. अच्छी नींद आपके तनाव को भी कम करता है और आपको दिनभर प्रेश भी फील कराती है.

सुबह 10 बजे और दोपहर 2 बजे के दौरान धूप से बचें

अगर आपको बाहर का काम अधिक रहता है तो सुबह 10 बजे और दोपहर 2 बजे तेज धूप से बचे. घर से बाहर जाने पर अपने चेहरे को कवर करें और साथ की कोई धूप की किरणों से बचने वाले सनक्रीन का प्रयोग करें.

हर साल अपने डॉक्टर से मिलें

आपको हर साल अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए भले आप ठीक और स्वस्थ्य महसूस कर रही हों. नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वास्थ्य जांच से समस्याओं का जल्द पता लगने की संभावना बढ़ जाती है.

व्यायाम को दे समय

अपको अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय व्यायाम के लिए फिक्स करना होगा. सुबह या शाम को नियमित रूप से कुछ देर व्यायाम करें. व्यायाम और योगा आपको एक्टिव रखेगा और आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहेगा. रोजाना व्यायाम करने से हृदय संबंधी रोगों का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाएगा.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram