दरोगा के सीने में गोली मारने वाला 25 हजारी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एक सिपाही भी हुआ घायल
बीती 23 जनवरी की सुबह कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दरोगा के सीने में गोली मारने वाले कुख्यात बदमाश को मेरठ पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इस दौरान एक कांस्टेबल भी घायल हुआ है।
मृतक बदमाश विनय ने ही 10 दिन पूर्व दरोगा मुनेश के सीने में मारी थी गोली
थाना कंकरखेड़ा के अंतर्गत दिनांक 10 दिन पूर्व 22 जनवरी की रात को एच. आर. मंडप थाना कंकरखेडा के सामने से तीन बदमाशों के द्वारा एक गाड़ी को लूट लिया गया था । गाड़ी में जीपीएस लगे होने की वजह से तत्काल वादी के द्वारा पुलिस से संपर्क किया गया । पुलिस के द्वारा टीम बनाकर गाड़ी का पीछा किया गया और गाड़ी को घेर लिया गया था । पुलिस से घिरा देखे जाने पर बदमाशों के द्वारा पुलिस के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिसमें चौकी इंचार्ज मुनेश कुमार को सीने में गोली लगी थी । डॉक्टर्स के अथक परिश्रम से उनकी जान बच पाई थी।
पुलिस के द्वारा इस घटना में लूट और हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया गया था । इस घटना से पूर्व इनके द्वारा सुभाष नगर में एक मकान से मो0सा0 चोरी करने का असफल प्रयास किया गया था उसके बाद ईव्ज चौराहे के पास एक गली में मकान के नीचे खडी बुलेट मो0सा0 को चुराकर उससे उपरोक्त सेट्रो लूट की घटना कारित करने के उपरान्त उस बुलेट मो0सा0 को वापस वही मकान के नीचे खडा कर दिया गया । पुलिस की टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन बदमाशों की पहचान की गई थी । जिसमें से विनय वर्मा, अनुज पुत्र कृष्ण पाल और नरेश सागर के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था ।
मृतक बदमाश विनय वर्मा पर था 25 हजार का इनाम
विनय वर्मा और अनुज पुत्र कृष्णपाल के ऊपर 25-25 हजार का इनाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा घोषित किया गया था । शनिवार की दोपहर में पुलिस के द्वारा दो अभियुक्त विनय वर्मा और नरेश सागर को गिरफ्तार किया गया था जो बस से आगरा भागने की फिराक में थे ।
मुठभेड़ एक सिपाही भी हुआ घायल
पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि उस दिन विनय वर्मा के द्वारा पुलिस के ऊपर स्वयं बचने के लिए और अपने साथी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने हेतु जान से मारने की नीयत से फायर किया गया था । पुलिस की टीम जब अभियुक्त विनय वर्मा को घटना में प्रयुक्त असलाह बरामद करने के लिए अभियुक्त के द्वारा बताए गए ठिकाने पर ले गई, तो वहां उसके द्वारा अपना हाथ छुड़ाकर अपने सेमी ऑटोमेटिक 32 बोर के असलाह से का0 2572 सुमित चपराणा पर फायर किया गया, जो उसके हाथ में लगी ।
पुलिस के द्वारा सिपाही को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया और अन्य थानों और एसओजी तथा सर्विलांस की टीमों की मदद से खेत में कांबिंग की गई, थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के जगेठी के जंगल में अभियुक्त विनय वर्मा के द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से पुनः फायर किए गए । जवाबी कार्यवाही में पुलिस की टीम द्वारा भी विनय वर्मा के ऊपर आत्मरक्षा में फायर किया गया । जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया । पुलिस ने घायल विनय को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसकी मृत्यु हो गई है ।
मृतक बदमाश विनय के ऊपर 6 से अधिक मुकदमे पंजीकृत है जिनमे हत्या का प्रयास, लूट, गैंगस्टर एक्ट और चोरी जैसे अपराध शामिल हैं ।
विनय वर्मा का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 848/2017 धारा 379/411/420 भादवि थाना मेडिकल मेरठ ।
2.मु0अ0सं0 1129/2017 धारा 364ए/504/506/394/411 भादवि थाना कंकरखेड़ा मेरठ ।
3.मु0अ0सं0 02/2018 धारा 307 भादवि थाना कंकरखेड़ा मेरठ ।
4.मु0अ0सं0 04/2018 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना कंकरखेड़ा मेरठ ।
5.मु0अ0सं0 265/2018 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना कंकरखेड़ा मेरठ ।
6.मु0अ0सं0 54/2024 धारा 392/411 भादवि थाना कंकरखेड़ा मेरठ ।
7.मु0अ0सं0 55/2024 धारा 307/427 भादवि थाना कंकरखेड़ा मेरठ ।
नरेश का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 113/2014 धारा 379/411 भादवि थाना ब्रहमपुरी मेडिकल मेरठ ।
2.मु0अ0सं0 115/2014 धारा 411/414 भादवि थाना ब्रहमपुरी मेडिकल मेरठ ।
3.मु0अ0सं0 54/2024 धारा 392/411 भादवि थाना कंकरखेड़ा मेरठ ।
4.मु0अ0सं0 55/2024 धारा 307/427 भादवि थाना कंकरखेड़ा मेरठ ।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review