क्यों रहें किंग खान 4 साल तक फिल्मों से दूर, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान...
बॉलीवुड सुपरस्टार कहे जाने वाले शाहरुख खान की फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आखिरी बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में छोटे से किरदार में नजर आए शाहरुख की फिल्म पठान की रिलीज नजदीक आ रही है। फिल्म एक बज क्रिएट कर रही है। फैंस इसे जल्द से जल्द बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हुए जा रहे हैं। हालांकि एक सवाल जो सभी के मन में आता है कि आखिर शाहरुख की फिल्म, जिसमें वह लीड रोल में हों, इतने साल बाद क्यों आ रही है। खुद अभिनेता ने इसका जवाब दिया है।
एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख ने उनके 4 साल का लंबा ब्रेक लेने का कारण बताया। ऐक्टर ने कहा कि वह अपनी बेटी सुहाना की वजह से ब्रेक पर थे। किंग खान ने बताया कि सुहाना न्यू यॉर्क पढ़ने चली गई थी। मैंने 8 महीने तक लगातार उसके कॉल का इंतजार किया। मैं कोई फिल्म साइन नहीं कर रहा था, यह सोचकर कि वह मुझे कॉल करेगी। फिर एक दिन मैंने उसे कॉल किया और कहा कि क्या अब मैं काम करना शुरू कर सकता हूं। इसपर उसने कहा कि आप काम क्यों नहीं कर रहे हो?' मैंने कहा कि तुम न्यूयार्क में अकेला फील करोगी तो काल करोगी
किंग खान यही सोचते रहे कि सुहाना अकेला फील ना करे। जब भी वह उन्हें कॉल करेगी तो वह उसके पास चले जाएंगे। यही सोचकर वह किसी भी काम में खुद को बिजी नहीं करना चाहते थे। इंटरव्यू के दौरान आगे उन्होंने कहा कि कोविड आने के वजह से भी काम आगे बढ़ते चले गए। आखिरकार उन्होंने यशराज की एक्शन फिल्म पठान को साइन किया।
शाहरुख का यह भी कहना है कि अब से वह सिर्फ एक्शन फिल्में ही करेंगे। बातचीत में उन्होंने कहा कि पर्दे पर मैंने अब तक, लव स्टोरीज, सोशल ड्रामा और बैड बॉयज जैसे कई किरदार निभाए हैं। एक्शन फिल्म करने का मौका बहुत कम मिला है। अब मैं 57 साल का हो गया हूं, इसलिए मैंने सोचा है कि मुझे अब एक्शन फिल्म्स करनी चाहिए। अगले 10 साल तक मैं एक्शन फिल्में ही करुंगा। ध्यान रहे कि शाहरुख की एक्शन फिल्म ‘पठान' 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review