कब मनाई जाएगी गीता जयंती, जाने इसका शुभ मुहूर्त और महत्व

कब मनाई जाएगी गीता जयंती, जाने इसका शुभ मुहूर्त और महत्व

हिंदू धर्म में श्रीमद्भगवद्गीता का बहुत ज्यादा महत्व है। जो कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेश पर आधारित एक पुस्तक है। ऐसा माना जाता है कि विष्णु के आठवें अवतार यानी भगवान श्रीकृष्ण ने अपने सारथी अर्जुन को गीता के उपदेश मार्गशीर्ष मास के शुक्लपक्ष की एकादशी को दिया था, इसीलिए इस दिन को पूरे देश में गीता जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष गीता जयंती का महापर्व 03 दिसंबर 2022 को मनाया जाएगा। आइए जानते है गीता जयंती की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में..
गीता जयंती महापर्व का शुभ मुहुर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष गीता जयंती का पर्व 
 3 दिसंबर 2022 को मनाया जाएगा जो कि श्रीमद्भगवद्गीता की 5159वीं वर्षगांठ होगी। पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास के शुक्लपक्ष की एकादशी इस बार 03 दिसम्बर 2022 को सुबह 05:39 से प्रारंभ होकर 04 दिसंबर 2022 को सुबह 05:34 बजे तक रहेगी।
जानिए क्या गीता जयंती का धार्मिक महत्व
हिंदू धर्म मे श्रीमद्भगवद्गीता अत्यंत ही पवित्र मानी गई है। इसके बारे में ऐसी मान्यता है कि जो कोई व्यक्ति गीता जयंती के दिन इसकी विधि-विधान से पूजा और इसमें दिए गए भगवान श्री कृष्ण के उपदेशों का पाठ करता है, उसका अपने जीवन में पालन करता है, उस पर श्री कृष्ण की जीवन भर अपार कृपा बरसती है और उसे अपने जीवन के सफलता प्राप्त होती है। 
जानिए भगवान श्रीकृष्ण ने क्यों दिया था गीता के उपदेश
महाभारत युद्ध में श्रीकृष्ण पांडवों के तरफ से युद्ध में साथ दे रहे थे। एक समय जब अर्जुन अपने ही भाईयों और बड़े बुजुर्गों के साथ युद्ध करने को लेकर भावुक हो गए थे, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram