उपेंद्र कुशवाहा ने छोड़ा नीतीश कुमार का साथ, बनाई राष्ट्रीय लोक जनता दल नाम की नई पार्टी
उपेंद्र कुशवाहा ने पटना के मौर्या होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोमवार (20 फरवरी) को बड़ा बयान दिया, उपेंद्र कुशवाहा ने आखिरकार नीतीश कुमार को गुडबाय बोल दिया। उपेंद्र कुशवाहा ये जान गए थे कि अब नीतीश कुमार ही उन्हें JDU में नहीं रहने देंगे। हालांकि कुशवाहा ने आज यानि सोमवार 20 फरवरी को इस बात का ऐलान किया कि वो जेडीयू छोड़ रहे हैं।
उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwha) ने जेडीयू छोड़ने का एलान किया, उन्होंने आगे कहा कि आज से वह नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वे सरकार पर खूब बरसे, कुशवाहा ने दो दिवसीय बैठक की रविवार से शुरुआत की थी. पहले दिन उन्होंने बहुत कुछ नहीं कहा था. अब कुशवाहा ने जेडीयू के ही नेताओं और कार्यकर्ताओं से राय-विमर्श लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसके बाद उन्होंने यह एलान किया है।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि 'अब जनता दल यू से काम नहीं चलेगा। अब नया औजार चाहिए, इसीलिए अब नई पार्टी चाहिए। हमारे साथियों के साथ ये प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ कि अब हमारी नई पार्टी होगी। उस नई पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष मुझे बनाया गया है। इस विरासत को हम साझा करेंगे समाज के सभी वर्ग के लोगों के बीच हम साझा करेंगे। जिनकी जितनी हिस्सेदारी होगी उतनी हिस्सेदारी हम उनको देने का काम करेंगे। चाहे वो लव कुश समाज हो, अति पिछड़ा समाज हो, दलित महादलित समाज हो या सवर्ण समाज हो। हम हर समाज के लोगों को उनका हिस्सा देंगे'
उपेंद्र कुशवाहा की नई पार्टी का नाम
उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी नई पार्टी का नाम भी घोषित कर दिया। उस पार्टी का नाम राष्ट्रीय लोक जनता दल। उपेंद्र कुशवाहा अब राष्ट्रीय लोक जनता दल पार्टी के जरिए ही नीतीश और लालू को चुनौती देंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी नई पार्टी के जरिए लालू-नीतीश पर हमला बोल दिया है। उपेंद्र कुशवाहा ने ये भी कहा है कि उन्होंने JDU की विधानपरिषद की सदस्यता का भी त्याग कर दिया है। उन्होंने कहा कि वो जमीर बेचकर अमीर नहीं बनेंगे। अब वो जो भी करेंगे, अपनी नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल के बैनर तले ही करेंगे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review