जब होने वाली पत्नी IAS टीना डाबी और साली रिया संग घूमने निकले IAS प्रदीप गवांडे

जब होने वाली पत्नी IAS टीना डाबी और साली रिया संग घूमने निकले IAS प्रदीप गवांडे

IAS टॉपर टीना डाबी एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई हैं। वो दूसरी शादी करने जा रही हैं और जिससे वो शादी करने जा रही हैं वो भी आईएएस हैं जो की उनसे 13 साल बड़े हैं। उनका नाम है प्रदीप गवांडे…टीना डाबी और प्रदीप की शादी की तारीख फिक्स हो गई है। दोनों 20 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेंगे और साथ ही 22 अप्रैल को जयपुर के लग्जरी होटल में रिसेप्शन होगा।

वहीं इस बीच टीना की छोटी बहन रिया डाबी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में रिया टीना डाबी और उनके होने वाले पति प्रदीप गवांडे के साथ नजर आ रही हैं। रिया खुद भी एक आईएएस अधिकारी हैं। रिया डाबी की इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस फोटो को 1 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। रिया ने तस्वीर को ‘Happy Memories’ कैप्शन के साथ शेयर किया है, जिसमें वो अपनी बहन टीना डाबी और उनके होने वाले पति  प्रदीप के साथ नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि टीना और प्रदीप दोनों ही आईएएस अधिकारी हैं और राजस्थान में पोस्टेड हैं। टीना की बहन रिया डाबी को भी राजस्थान कैडर मिला हुआ है। टीना डाबी यूपीएससी टॉपर हैं। वर्तमान में टीना डाबी राजस्थान सरकार के संयुक्त सचिव (फाइनेंस) का पद संभाल रही हैं। टीना के होने वाले पति प्रदीप गवांडे निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय राजस्थान के पद पर तैनात हैं। गवांडे महाराष्ट्र के मूल निवासी हैं, साथ ही एक डॉक्टर भी हैं। यूपीएससी परीक्षा पास करने से पहले उन्होंने MBBS की डिग्री हासिल की थी। जबकि टीना डाबी की बहन रिया डाबी ने यूपीएससी में 15वीं रैंक हासिल की थी। वो भी एक आईएएस अधिकारी हैं और राजस्थान में ही पोस्टेड हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram