Indian Idol 13 Winner: ऋषि सिंह ने जीती इंडियन आइडल सीजन 13 की ट्रॉफी, मिले इतने लाख रूपए

Indian Idol 13 Winner: ऋषि सिंह ने जीती इंडियन आइडल सीजन 13 की ट्रॉफी, मिले इतने लाख रूपए

टीवी के पॉपुलर शो इंडियन आइडल के सीजन 13 का खिताब ऋषि सिंह ने जीत लिया है। ऋषि की शो के शुरुआत से ही एक अच्छी खासी फैन फोलोविंग बन गई थी। वह सभी कंटेस्टेंट में से सबसे ज्यादा लोकप्रिय थे। सोशल मीडिया पर भी लोग ऋषि को ही विनर मान रहे थे।  

आपको बता दें की फिनाले की रेस में छह कंटेस्टेंट थे। फिनाले में सोनाक्षी कर, शिवम सिंह, चिराग कोटवाल, बिदिप्ता चक्रवर्ती और देवोस्मिता रॉय के साथ टॉप सिक्स में ऋषि सिंह भी शामिल थे। इन पांच कंटेस्टेंट को हराकर ऋषि ने इंडियन आइडल की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

फिनाले में विजेता चुने जाने के लिए लाइव वोटिंग की गई थी। जिसमें ऋषि को सबसे ज्यादा वोट मिले और वह प्रथम आए।  देवोस्मिता रॉय दूसरे स्थान पर और चिराग तीसरे नंबर पर आए।

ऋषि को इंडियन आइडल की ट्रॉफी के साथ 25 लाख रूपए भी मिले हैं। इसके साथ ही उन्हें एक ब्रांड न्यू कार भी दी गई है। ऋषि को सोनी म्यूजिक इंडिया की तरफ से सिंगिंग का कॉन्ट्रैक्ट भी मिला है।

शो के शुरुआत में उन्होंने तू पहला पहला प्यार गाया था। इसी गाने से वह लोगों के चहेते कंटेस्टेंट बन गए। इसके बाद वह एक के बाद एक गाने अपनी सुरीली आवाज में गाते रहे और दर्शकों का दिल जीतते गए।

आपको बता दें की ऋषि सिंह यूपी के अयोध्या के रहने वाले है। 12वीं तक की पढ़ाई उन्होंने कैंब्रियन स्कूल से की है। जिसके बाद वह अब आगे की पढ़ाई देहरादून के हिमगिरी जी विश्वविद्यालय से कर रहे हैं। सिंगिंग के साथ वह गाने लिखने के भी शौक़ीन हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram