Meerut: रोहित कुमार को शोध पर मिली पीएचडी की उपाधि

Meerut: रोहित कुमार को शोध पर मिली पीएचडी की उपाधि

मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट विभाग के पीएचडी के छात्र रोहित कुमार को "महाराष्ट्र के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में उपभोक्ताओं के जेनेरिक दवाओं की खरीदारी व्यवहार को प्रभावित करने वाले कारकों" पर किए गए शोध के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने यह शोध कार्य शोभित विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. अभिषेक कुमार डबास के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूरा किया।

रोहित ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय शोभित विश्वविद्यालय की उन्नत शोध-संस्कृति, अपने परिवार के सदस्यों, और अपने सुपरवाइजर डॉ. अभिषेक कुमार डबास को दिया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की गई उत्कृष्ट शोध सुविधाओं और प्रेरणादायक वातावरण ने उनके शोध कार्य को एक मजबूत दिशा दी। साथ ही, उनके परिवार और डॉ. डबास के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रोहित के शोध ने जेनेरिक दवाओं के प्रति उपभोक्ताओं की धारणा और उनके क्रय व्यवहार को प्रभावित करने वाले कारकों का गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया है, जो फार्मास्यूटिकल उद्योग और नीति निर्माण के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण साबित होगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram