ये क्या…बड़े-बड़े नॉनवेज चूहे खा गए राजेंद्र नगर के शील चौराहे की सड़कें
बरेली: अरे, बरेली के राजेन्द्रनगर इलाके की सड़कों को तो चूहे खा रहे हैं। रह गए ना आप भी हैरान, जी हां बरेली में राजेन्द्रनगर के शील चौराहे के आसपास की सड़कों को चूहे खा- खाकर खोखला कर रहे हैं। ये चूहे कोई साधारण चूहे नहीं हैं यह नानवेजी चूहे हैं। अब ये भी एक हैरत भरी बात है कि आखिर नानवेजी चूहे कैसे होते हैं। राजेन्द्र इलाके में पाए जाने वाले चूहे बेहद बड़े आकार के हैं, अक्सर बच्चे और अन्य लोग भी इन चूहों को देखकर डर भी जाते हैं। दरअसल राजेन्द्रनगर के शील चौराहे के आसपास कई छोटे बड़े वेज और नानवेज रेस्टोरेंट हैं।
सुबह से लेकर रात तक इन रेस्टोरेंट्स में बड़ी संख्या में पार्टियां चलती हैं, और रात को यहां के चूहे नानवेज की दावत उड़ाते हैं। शील चौराहे पर ही आवास विकास परिषद की मार्केट में स्थित एक नानवेज रेस्टोरेंट के आसपास चूहों के झुण्डों ने अपने बड़े बड़े बिल बना लिए हैं। इन्ही रेस्टोरेंट के बचे खुचे नानवेज खाने को खा खाकर ये चूहे काफी भारी भरकम हो गए हैं ! आवास विकास मार्केट के आगे बने फुटपाट को चूहों ने पूरी तरह से खोद खोदकर अपने बिल बना लिए हैं। इस फुटपाथ के नीचे बने चूहों के बिलों की सुरंग में ना जाने कितने चूहे रहते हैं। जो दिन के समय भी आसानी से दौड़ भाग उछलकूद करते हुए देखे जा सकते हैं।
इन चूहों से आसपास के दुकानदार और वाशिंदे भी परेशान हैं। इलाके के आसपास के घरों में भी ये बड़े नानवेजी चूहे खूब उधम मचाते हैं। वहीं दुकानों में घुसकर भी ये बड़े चूहे सामान आदि का नुकसान कर देते हैं। इसके अलावा अगर मौका लगे तो वाहनों में घुसकर भी चूहे पूरी गाड़ी का कबाड़ा करने में कोई कसर नहीं छोड़ते।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review