Rajpath Name Changed: अब कर्तव्य पथ में होगी परेड, केंद्र सरकार ने राजपथ का नाम बदला

Rajpath Name Changed: अब कर्तव्य पथ में होगी परेड, केंद्र सरकार ने राजपथ का नाम बदला

Rajpath Name Changed: मोदी सरकार के नाम बदलने का सिलसिला जारी है। अब इस लिस्ट में नया नाम जुड़ने जा रहा है राजपथ का। केंद्र सरकार ने राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ (Kartavya Path) रखने का फैसला किया है। बता दें मोदी सरकार ने राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम बदलकर कर्तव्य पथ करने का फैसला किया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने लाल किले से गुलामी की हर चीज से मुक्त होने की बात कही थी, इसके बाद से ही राजपथ (Rajpath) का नाम बदलने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे जो अब जाकर पूरा हो गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 7 सितंबर को एनडीएमसी (NDMC) की एक अहम बैठक होने वाली है। इसी मीटिंग में सरकार के इस फैसले पर मुहर लग सकती है। गैरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त के भाषण में कॉलोनियल मानसिकता से संबंधित प्रतीकों से मुक्ति पर जोर दिया था। और 2047 तक कर्तव्यों के महत्व पर भी जोर दिया था, इन दोनों कारणों से राजपथ को 'कर्तव्य पथ' का नाम दिया गया।

पहले कहलाता था किंग्सवे
हम जिस रास्ते को राजपथ के नाम से जानते हैं कभी किंग्सवे कहलाता था और अब 'कर्तव्य पथ कहलाएगा। बताया जाता है कि पहले इस रास्ते से केवल राजाओं को ही जाने की इजाजत हुआ करती थी। इसलिए अंग्रेजों ने इसे किंग जॉर्ज V के सम्मान मे किंग्सवे नाम दिया था। किंग जॉर्ज V 1911 में दिल्ली दरबार में हिस्सा लेने के लिए आए थे, और उसी समय दिल्ली को भारत की राजधानी बनाया गया था। उस वक्त इस किंग्सवे का मतलब राजा का रास्ता से था।
क्या है राजपथ कहलाने की कहानी?
आजादी के बाद देश में कई परिवर्तन लाए गए। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने साल 1955 में इस किंग्सवे का नाम बदलने का फैसला किया और इसका नाम राजपथ किया गया। 1955 तक इस सड़क का नाम किंग्सवे ही था। इस पथ का नाम राज यानी लोकतंत्र से जोड़कर रखा गया था। गौरतलब है कि इसके पास ही एक सड़क है, जिसका नाम जनपथ है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram