साप्ताहिक राशिफल: मिथुन, कन्या, समेत इन राशियों को होगा धन लाभ

साप्ताहिक राशिफल: मिथुन, कन्या, समेत इन राशियों को होगा धन लाभ

आज से नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में लोगों के मन में इस बात को लेकर काफी जिज्ञासा है कि यह सप्ताह उनके लिए कैसा रहेगा। जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह…

मेष राशि 
 
दांपत्य जीवन में दिक्कत रहेगी। मन अशांत रहेगा। किसी के साथ पार्टनरशिप में व्यापार ना करें। व्यापार कम लाभ या फिर नुकसान के योग हैं।

वृष राशि 

मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सप्ताह के अंत में परिवार में कोई अच्छा कार्य होगा।

मिथुन राशि

मन में प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अगर कोई मुकदमा चल रहा है तो उसका फैसला आपके पक्ष में होगा। लंबी यात्राओं के योग बनेंगे। अगर किसी को उधार दिया है तो वह पैसे वापस आ सकते हैं।

कर्क राशि 

मन बहुत व्यथित रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह ठीक नहीं है। माता का सानिध्य मिलेगा। सप्ताह के अंत में मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। मन को शांति रखें और वाणी पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि 

पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। उच्च पद की प्राप्ति के लिए आवेदन किया जा सकता है। पत्नी से भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा।

कन्या राशि 

ससुराल पक्ष से अनबन रह सकती है। मन में उतार-चढ़ाव रहेगा परंतु मित्रों का सहयोग रहेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। अधिकारियों से अच्छी बनेगी। राजनीतिक दलों का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि 

मनमोहक जगहों पर जाने के योग बनेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। घर में कोई धार्मिक अथवा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवार में सौहाद्र का माहौल रहेगा। संतान से सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि 

पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। दोस्तों के साथ घूमने व सैर सपाटे पर जा सकते हैं। माता से विशेष लगाव रहेगा।

धनु राशि

कुटुंब में एक अच्छा सम्मान प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रखें। गले से संबंधित समस्या हो सकती है। कामों में आने वाली अड़चनों में कमी आएगी। रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। आध्यात्मिकता की तरफ रुझान बढ़ेगा।

मकर राशि 

विदेश यात्रा के योग। विदेश से धन प्राप्ति की संभावना। आर्थिक स्थिति मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। शासन सत्ता पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। सहयोगियों से लाभ प्राप्त होगा। पर स्त्री से सतर्क रहें।

कुम्भ राशि 

वाणी में मधुरता रहेगी। क्रोध या फिर आवेश में आकर किसी को भी कुछ गलत कहने से बचें। माता-पिता से धन प्राप्ति के योग हैं। गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के योग बनेंगे।

मीन राशि

प्रेम सम्बन्धों के लिए यह सप्ताह उचित है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। अधिकारी जनों से संबंध बनाकर रखें। बहुत लाभ होगा। परिवार के बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी पर्यटन स्थल पर जाने के योग बनेंगे। मित्रों के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram