सोनभद्र की शिक्षिका देश विरोधी पोस्ट मामले में निलंबित, BSA ने दिए जांच के आदेश

सोनभद्र की शिक्षिका देश विरोधी पोस्ट मामले में निलंबित, BSA ने दिए जांच के आदेश

सोनभद्र की शिक्षिका देश विरोधी पोस्ट मामले में निलंबित, BSA ने दिए जांच के आदेश

सोनभद्र — सोशल मीडिया पर पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आपत्तिजनक और कथित रूप से देश विरोधी पोस्ट करने के आरोप में प्राथमिक विद्यालय मालोघाट की सहायक अध्यापिका जेबा अफरोज को निलंबित कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मुकुल आनंद पांडेय ने तत्काल प्रभाव से यह कार्रवाई की।

निलंबन आदेश के तहत जेबा अफरोज को प्राथमिक विद्यालय रानीताली बैरियर से संबद्ध किया गया है। मामले की जांच की जिम्मेदारी खंड शिक्षाधिकारी म्योरपुर को सौंपी गई है, जिन्हें 15 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

बताया जा रहा है कि शिक्षिका ने सोशल मीडिया पर एक विवादास्पद टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने आतंकी हमले में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखीं। साथ ही, उन्होंने पोस्ट में कथित रूप से संघ और IT सेल पर गंभीर आरोप लगाए और देशभक्ति को लेकर भी भड़काऊ टिप्पणी की।

शिक्षिका की पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी व्यापक निंदा हुई, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की देशविरोधी गतिविधि या बयान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर कार्यरत व्यक्ति द्वारा किया गया हो।

(नोट: संबंधित विभाग द्वारा जांच जारी है, अंतिम निष्कर्ष जांच रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगा।)

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram