UP Lok Sabha Chunav 2024 : सात चरणों में होने वाले चुनाव की रणभेरी पश्चिम से बजेगी
- मेरठ और बागपत में 26 अप्रैल को होगा मतदान
Lok Sabha Chunav 2024 Dates: मेरठ। लोकसभा चुनाव का एलान होते ही पूरे देश की नजर उत्तर प्रदेश पर है। उत्तर प्रदेश जनसंख्या के आधार पर देश का सबसे बड़ा राज्य है। राज्य में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं। यूपी में 7 फेज में होने वाले चुनाव की शुरुआत पश्चिम से होगी। पहले और दूसरे चरण में पश्चिम की 8-8 सीटों पर वोटिंग होगी। पहले चरण में 19 अप्रैल को सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत में मतदान होगा।
मेरठ और बागपत में 26 अप्रैल को मतदान
मेरठ जनपद में 26 अप्रैल को दूसरे में वोटिंग होगी। वहीं, मेरठ के साथ-साथ बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा भी 26 अप्रैल को ही मतदान होगा।
मुजफ्फरनगर की सीट सरधना और बिजनौर की सीट हस्तिनापुर में चुनाव पहले चरण में 19 अप्रैल को होगा। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को बागपत और मेरठ लोकसभा सीट के लिए चुनाव होगा। इस चरण में बागपत की सिवालखास और मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट की कैंट, दक्षिण, नगर और किठौर विधानसभा सीट पर चुनाव होगा।
मेरठ सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होगी। नामांकन की अंतिम तारीख चार अप्रैल होगी। आठ अप्रैल को नाम वापस लिए जा सकेंगे। मेरठ लोकसभा सीट के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा।
चार लोकसभा सीटों में भागीदार होते हैं मेरठ के वोटर
मेरठ की जनता चार सांसद को चुनने में अपना योगदान देती है। जिले में विधानसभा की कुल सात सीटें हैं। खास बात यह है कि यह सीट चार अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में आती हैं। मसलन मेरठ कैंट, मेरठ नगर, मेरठ दक्षिण और किठौर मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के तहत आती हैं। जबकि हस्तिनापुर विधानसभा सीट बिजनौर का हिस्सा है, सरधना मुजफ्फरनगर और सिवालखास विधानसभा सीट बागपत लोकसभा सीट का हिस्सा है। मुजफ्फरनगर और बिजनौर में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा और मेरठ व बागपत में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।
उत्तर प्रदेश: किस चरण में, कहां मतदान
- पहले चरण की वोटिंग: 19 अप्रैल (8 सीट)
सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में वोटिंग होगी।
- दूसरा चरण: 26 अप्रैल (8 सीट)
अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में वोटिंग होगी।
- तीसरा चरण: 7 मई (10 सीट)
संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली में मतदान होगा।
- चौथा चरण: 13 मई (13 सीट)
शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच में वोटिंग होगी।
- पांचवां चरण: 20 मई (14 सीट)
मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में वोटिंग होगी।
- छठा चरण: 25 मई (14 सीट)
सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में मतदान होगा।
- सातवां चरण: 1 जून (13 सीट)
महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज में वोटिंग होगी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review