चुनाव में भाजपा को दिया वोट तो ससुराल वालों ने घर से निकाला

चुनाव में भाजपा को दिया वोट तो ससुराल वालों ने घर से निकाला

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां एक मुस्लिम महिला को उसके पति ने घर से निकाल दिया वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसने यूपी विधान सभा चुनाव में भाजपा को वोट दिया. इतना ही नहीं पीड़िता का पति उसे अब तीन तलाक देने की धमकी भी दे रहा है. महिला ने पति समेत ससुराल वालों पर पिटाई करने का भी आऱोप लगाया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़िता महिला नजमा उजमा की शादी पिछले साल उसके पड़ोस में रहने वाले तय्यब अंसारी से हुई थी. उसने तय्यब अंसारी से लव मैरिज की थी. वो बरेली के बारादरी थाना इलाके के एजाज नगर गोटिया की रहने वाली हैं. उनके पति और ससुराल वाले समाजवादी पार्टी का सपोर्ट करते हैं. लेकिन नजमा ने चुनाव में बीजेपी को वोट दे दिया. नजमा यूपी की योगी सरकार के कामकाज से प्रभावित हैं.

नजमा ने कहा कि बीजेपी ने धर्म-जाति से ऊपर उठकर समाज के लिए काम किया है. बीजेपी सरकार ने फ्री में राशन दिया, महिलाओं को सुरक्षा दी. लेकिन नजमा का बीजेपी को वोट देना उसके पति और ससुराल वालों को पसंद नहीं आया. अब नजमा मदद के लिए मेरा हक फाउंडेशन की फरहत नकवी के पास गई हैं. कहा कि उन्होंने देश के हित के लिए वोट दिया था लेकिन अब उसका पति और ससुराल वाले ही उसके दुश्मन बन गए हैं. नजमा के ससुराल वालों का कहना है कि वो उसके पति से उसका तलाक करा देंगे और उसे अपने घर में रहने भी नहीं देंगे.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram