नहीं मिली एंबुलेंस, बेटी के शव को कंधे पर रखकर 10 किलोमीटर चला पिता
सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देख लोगों के रौंगटे खड़े हो रहे हैं। यह वीडियो छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले का है। इस वीडियो में एक पिता अपनी बेटी का शव कंधे पर ले जाते हुए दिख रहे हैं। अब छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने इस वीडियो के जांच के आदेश दिए है।
अधिकारियों की मानें तो बीते शुक्रवार को लखनपुर गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह एक बच्ची की मौत हो गई और एंबुलेंस से वहां तक पहुंचने से पहले बच्ची के पिता उसका का शव ले गए। उन्होंने बताया कि जिस बच्ची की मौत हुई, उसका नाम सुरेखा था। वह अमदला गांव की रहने वाली है। सुबह उसके पिता ईश्वर दास अपनी बीमार बेटी को लेकर लखनपुर सीएचसी लाए थे।
https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1507551826626822146?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1507551826626822146%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fkhabaruttarakhand.com%2Fambulance-not-found-father-walked-10-km-carrying-daughters-body-on-his-shoulder%2F
बच्ची का ऑक्सीजन लेवल करीब 60 था। परिवार के मुताबिक बच्ची को पिछले कुछ दिनों से बुखार था। हेल्थ सेंटर में मौजूद रहे ग्रामीण चिकित्सा सहायक डॉ. विनोद भार्गव ने बताया कि बच्ची का इलाज शुरू किया गया था, लेकिन उसकी हालत पहले से ही काफी खराब थी और धीरे धीरे बिगड़ती चली गई। वहीं, इलाज के दौरान सुबह करीब साढ़े सात बजे उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि बच्ची की मौत के बाद उसके परिवार वालों ने कहा कि जल्द ही उसकी घोड़ागाड़ी आ जएगी। वहीं, दूसरी तरफ यह वीडियो सोशल मीडियो पर जमकर वायरल हो रही है। एक तरफ जहां लोग प्रशासन की लापरवाही के कारण नाराज हैं। वहीं कई लोग इस घटना पर दुख जता रहे हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review