चीन के बदले सुर, कहा, भारत के साथ अच्छे संबंध जरूरी

चीन के बदले सुर, कहा, भारत के साथ अच्छे संबंध जरूरी

सिंगापुर: चीन के सुर बदले नजर आ रहे हैं। एलएसी पर जारी गतिरोध के बीच चीन का कहना है कि भारत से अच्‍छे संबंध जरूरी हैं। चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगे ने रविवार को कहा कि भारत और चीन पड़ोसी हैं, इसलिए आपस में अच्छे संबंध बनाए रखना दोनो देशों के हितों को पूरा करता है।

उन्होंने कहा कि दोनों देश शांति के लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर मिल कर काम कर रहे हैं। शांगरी-ला डायलाग में बोलते हुए चीनी रक्षा मंत्री वेई ने दक्षिण चीन सागर सहित सभी क्षेत्रीय विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का आह्वान किया।भारत के साथ एलएसी पर संघर्ष के बारे में चीनी रक्षा मंत्री ने कहा, हमने भारतीयों के साथ कमांडर स्तर पर 15 दौर की बातचीत की है और हम इस क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। वेई ने ये बातें अमेरिकी थिंक टैंक ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन में द इंडिया प्रोजेक्ट की निदेशक डा. तन्वी मदान के सवाल के जवाब में कहीं।

डा. मदान ने पूछा था कि दो साल पहले पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने भारत के साथ एलएसी पर कई बिंदुओं पर यथास्थिति बदलने के लिए एकतरफा कदम क्यों उठाया था, जिसके कारण 45 वषरें में पहली बार सैन्य संघर्ष शुरू हुआ। ये कदम पूर्व के समझौतों के उल्लंघन थे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram