Vivo Y52 5G ताइवान में हुआ लॉन्च, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Vivo Y52 5G ताइवान में हुआ लॉन्च, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Vivo ने अपना नया फोन Vivo Y52 5G (2022) को ताइवान में लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने Dimensity 700 सपोर्ट करने वाला Vivo Y52 5G मई 2021 में यूरोप में पेश किया था। बाद में वही फोन ताईवान में पेश किया गया था। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।

Vivo Y52 5G (2022) की कीमत(Price) और उपलब्धता

Vivo Y52 5G (2022) की कीमत TWD 7,990 यानी 20,479 रुपये है। फोन में Dark Night और Glacier Blue कलर्स में आता है। हालाकि यह अभी भी साफ नहीं है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को अन्य मार्केट में पेश करेगा या नहीं।

Vivo Y52 5G (2022) स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Vivo Y52 5G (2022) में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन 1080 x 2408 पिक्सल वाली IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका 96 प्रतिशत NTSC कलर गेमुट है। इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.6 प्रतिशत है। इस स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फ्रिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।कैमरा की बात की जाए तो Vivo Y52 5G (2022) में रियर में 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा दिया गया है वहीं इस फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड FunTouch OS 12 UI काम करता है। डाइमेंशन की बात करें तो Vivo Y52 5G (2022) में Dimensity 700 चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ा सकते हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी है जो कि 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ड्यूल सिम सपोर्ट, 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5 हेडफोन जैक है। डाइमेंशन के मामले में इसकी लंबाई 163.95mm, चौड़ाई 75.3mm, मोटाई 8.5mm और वजन 193 ग्राम है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram