Google ने मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी के 60वीं बर्थ एनिवर्सरी पर दी श्रद्धांजलि, कुछ इस तरह बनाया डूडल

Google ने मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी के 60वीं बर्थ एनिवर्सरी पर दी श्रद्धांजलि, कुछ इस तरह बनाया डूडल

हिंदी सिनेमा की दिग्गज कलाकार रही श्रीदेवी का आज 60वां जन्मदिन है। श्री देवी बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार है। अपने अभिन्य से उन्होंने करोड़ों लोगों का दिल जीता था। ऐसे में आज उनके जन्मदिवस पर उनके चाहने वाले उनको याद कर रहे है। ऐसे में गूगल ने अभिनेत्री के जन्मदिन पर श्रद्धांजलि दी है।

श्री देवी के चाहने वाले सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनियाभर में है। आज वो हमारे बीच नहीं है लेकिन वो अपने फैंस के दिलों में आज भी जिन्दा है। इसी मौके पर गूगल ने श्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। गूगल ने अपने होम पेज पर श्रीदेवी का डूडल बनाया है। इस सुन्दर चित्रण को मुंबई की गेस्ट आर्टिस्ट भूमिका मुखर्जी ने बनाया है।

श्री देवी ने सिर्फ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ही अपने अभिनय का परिचम नहीं लहराया है। बल्कि उन्होंने तमिल, कन्नड़, मलयालम और तेलुगु में भी काम किया है। उनको कई बार बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी दिया गया है। 2013 में उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।

तमिलनाडु में 13 अगस्त 1963 में श्रीदेवी का जन्म हुआ। उनका असली नाम अम्मा यंगर अय्यपन था। लेकिन उनको शोहरत और पहचान श्रीदेवी नाम से ही मिली। चार साल की उम्र में उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा।

अपने फिल्मी करियर में उन्होंने काफी सारी सुपरहिट फिल्में दी है। ‘मिस्टर इंडिया’, ‘चांदनी’,’नगीना’,’चालबाज़’, ‘जुदाई’, ‘इंग्लिश विंग्लिश’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर लोगों का दिल जीत लिए। इंडस्ट्री में उन्होंने अपना नाम सदाबहार एक्टर्स की लिस्ट में दर्ज कर दिया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram