विराट का पसंदीदा खिलाड़ी,टेस्ट मैच के लिए काट सकता है शमी का पत्ता।

विराट का पसंदीदा खिलाड़ी,टेस्ट मैच के लिए काट सकता है शमी का पत्ता।

नई दिल्ली: टीम इंडिया न्यूजीलैंड के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में फिर आमने सामने होने वाले हैं . 25 नवंबर से इस सीरीज के पहले मैच में कप्तान विराट कोहली तो रेस्ट पर रहेंगे उनकी जगह पर अजिंक्य रहाणे टीम की कमान संभालने वाले हैं.इस सीरीज में बड़े-बड़े दिग्गज खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर रेस्ट दिया गया है. वहीं कई युवा खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्हें इस सीरीज में खेलने का मौका मिला है. इस टीम में एक तेज गेंदबाज ऐसा भी है जो आने वाले समय में बड़े-बड़े खिलाड़ियों का टीम से पत्ता काट सकता है.

टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस सीरीज में रेस्ट पर हैं. लेकिन ये आराम लेना उनको भारी भी पड़ सकता है क्योंकि टीम में एक खतरनाक गेंदबाज ऐसा भी है जो उनका पत्ता काट सकता है. ये गेंदबाज और कोई नहीं बल्कि मोहम्मद सिराज है. पिछले कुछ समय से मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा है. मोहम्मद सिराज टेस्ट क्रिकेट में लगातार कमाल कर रहे हैं, इसके अलावा सेलेक्टर्स ने उन्हें टी20 फॉर्मेट में लाकर बड़ा और शानदार कदम उठाया. हालांकि वो न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 के बाद चोटिल हो गए थे.

सिराज का प्रदर्शन कमाल का

मोहम्मद सिराज टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के एक अहम सदस्य बन गए हैं. पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में सिराज ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. आईपीएल 2021 में भी मोहम्मद सिराज ने अच्छी गेंदबाजी की थी. सिराज ने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की जीत में अहम रोल निभाया. इसके अलावा उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी कमाल की गेंदबाजी की थी. आईपीएल 2021 में भी उन्होंने 11 विकेट चटकाए थे. सिराज ने अभी तक आईपीएल में कुल 50 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 28.74 की औसत से 50 विकेट लिए हैं. वहीं सिराज का बेस्ट बालिंग फिगर 4/32 रहा है.

मोहम्मद सिराज विराट कोहली के बेहद खास खिलाड़ियों में से एक हैं. सिराज का डेब्यू भी कोहली की ही कप्तानी में हुआ. इतना ही नहीं सिराज आईपीएल में भी विराट की ही टीम आरसीबी के लिए खेलते हैं. सिराज का प्रदर्शन पिछले कुछ महीनों में काफी सुधरा है और इस बात में कोई दो राय नहीं है कि सिराज आने वाले समय में टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे तगड़े तेज गेंदबाजों में से एक होंगे.
सीरीज के लिए गठित भारतीय टीम,
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, इशांत शर्मा , उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्द कृष्णा

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram