Goodbye Day 1 Box Office Collection: मेगास्टार अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म गुडबाय ने पहले दिन कमाए इतने, देंखे आंकड़ा
Goodbye Day 1 Box Office Collection: मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर फिल्म गुडबाय (Goodbye) ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म को पहले दिन दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। सोशल मीडिया पर फिल्म के स्टार्स की जमकर तारीफ की जा रहीं है। फिल्म क्रिटिक्स ने भी गुडबाय की तारीफ की है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म अच्छी कमाई करेगी। फिलहाल अभी फिल्म को एक दिन पहले ही रिलीज हुई हैं इसके पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं।
बिग बी की फिल्म गुडबाय बीते कई दिनों से सुर्खियों में छाई रही। इसके ट्रेलर-टीजर को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला, वहीं अब फिल्म को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के पहले दिन की कमाई का आंकड़ा भी सामने आ गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 1.50 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा सकती है।
गुडबाय एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, यह एक ऐसे परिवार की कहानी है जो अपने आप में बिखरा हुआ है। बच्चे अपनी जिंदगी में बिजी हैं और वहीं बूढ़े मां-बाप बच्चों की राह ताकते रहते हैं। फिल्म में जब मां (नीना गुप्ता) की मौत हो जाती है तब उनके बच्चे वापस आते हैं। लेकिन किसी को आखिरी वक्त के रीति- रिवाज से दिक्कत होती है, तो कोई अंतिम प्रक्रिया में भी ऑफिस का काम करता है। इस तरह इस फिल्म में कई हंसने और भावुक करने वाले पल भी देखे गए हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review