अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प, 2 दर्जन से अधिक चीनी सैनिक घायल
अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में एलएसी पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प की खबर सामने आई है। सूत्रों की माने तो अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में चीनी सैनिक एलएसी क्रॉस कर भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन भारतीय जवानों ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब देते हुए खदेड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीनी सेना के जवान बड़ी संख्या में घायल हुए हैं। वही कुछ भारतीय सैनिक भी मामूली रूप से घायल हुए है खबर आ रही है कि दर्जनों चीनी सैनिकों की हड्डियां टूटी है
अरुणाचल प्रदेश में तवांग के पास भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। इस झड़प में भारतीय सैनिकों ने चीन के सैनिकों को करारा जवाब देते हुए खदेड़ दिया है। इस घटना में चीन के कई सैनिक घायल हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये घटना दो दिन में नौ दिसंबर और ग्यारह दिसंबर की है। ये घटना तवांग जिले के यंगस्टे में हुई है.
खबरों के अनुसार तवांग में चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी LAC तक पहुंचना चाह रही थी. लगभग 300 चीनी सैनिकों के इस कदम का वहा तैनात भारतीय सैनिकों ने दृढ़ता और ताकत के साथ विरोध किया. इस दौरान दोनों सेनाओं के बीच झड़प भी हुई. इस झड़प में चीन की सेना के कुछ जवान जख्मी हुए हैं. हालांकि भारत के जवानों ने LAC तक पहुंचने की कोशिश कर रहे चीनी सेनाओं को पीछे धकेल दिया।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार दोनों देश के सैनिक कुछ ही देर में घटनास्थल से पीछे हट गए. घटना के बाद इंडियन आर्मी के कमांडर और चीनी कमांडर ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फ्लैग मीटिंग की. ताकि इलाके में शांति बहाल की जा सके.
बता दें कि साल 2020 में लद्दाख के गलवान खाटी में चीनी सैनिकों ने भी एलएसी क्रॉस की थी, तब भी भारत और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। हालाकि इस हिंसक झड़प में 40 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। गलवान में अभी भी दोनों देशों के बीच तनाव शांत नही हुआ है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review