उत्तराखंड: आज पहला सोमवार… प्रदेश के सभी शिवालयों में भीड़…

उत्तराखंड: आज पहला सोमवार… प्रदेश के सभी शिवालयों में भीड़…

देहरादून: देवों के देव भगवान महादेव का प्रिय महीना सावन चल रहा है। सावन में भी सोमवार के दिन का खास महत्व होता है। आज सावन का पहला सोमवार है। इसके साथ ही सावन शिवरात्रि है। इस दिन शिव मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। वैसे तो बहुत से लोग सावन में पूरे महीने भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं बिल्वपत्र चढ़ाते, चंदन लगाते हैं, धतूरा, भांग और दूध भी चढ़ाते हैं। लेकिन जो रोज शिव मंदिर नहीं जा सकते वे लोग सोमवार को निश्चित रूप से मंदिर जाने और भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। कुछ लोग सावन सोमवार का व्रत भी रखते हैं।

आज देवभूमि उत्‍तराखंड के मंदिरों में जलाभिषेक कर श्रद्धालु सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। देहरादन के ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर के साथ अधिकांश मंदिर सुबह चार बजे से श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सेवादार तैनात हैं। देर शाम तक मंदिरों में व्यवस्था बनाने की तैयारी के साथ ही फूल और रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया हैं। कांवड़ लेकर हरिद्वार पहुंचे कावड़ यात्री भी जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे हैं। हरिद्वार के मंदिरों में भारी भीड़ हैं। हरकी पैड़ी पर भी भक्‍तों की जबरदस्‍त भीड़ है।

मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा सच्चे मन से करता है उसकी मनोकामनाएं जल्दी पूरी होती है। इसके साथ ही कन्याओं को सुयोग्य वर प्राप्ति का भी आशीर्वाद मिलने की मान्यता है। इस महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा की शुरुआत उनके अभिषेक के साथ होती है। धार्मिक क्षेत्र के साथ ही सावन का प्रकृतिसे भी गहरा संबंध है। क्योंकि इस महीने में वर्षा ऋतु होने से पूरी धरती हरी भरी हो जाती है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram