नहीं रहे पंकज त्रिपाठी के पिता, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नहीं रहे पंकज त्रिपाठी के पिता, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

अपने अभिनय से लोगों के दिलों में छाने वाले पंकज त्रिपाठी(Pankaj Tripathi) से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। शुक्रवार को अभिनेता के पिता पंडित बनारस तिवारी ने आखिरी सांस ली।

ऐसे में अपने पिता के अंतिम दर्शन के लिए पंकज बिहार के गोपालगंज के लिए निकल गए है। वहां से वो अपने गांव के लिए रवाना होंगे। अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से हुआ है। 98 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

अभिनेता के पिता का गोपालगंज के बरौली में अपने पैतृक गांव बेलसंड में निधन हुआ। निधन की खबर के बाद अभिनेता अपने गांव के लिए निकल पड़े है। मुंबई से पटना का सफर वो फ्लाइट से करेंगे। उसके बाद अपने गांव कार से जाएंगे। खबरों की माने तो आज रात को वो गांव पहुंच जाएंगे।

बता दें की पंकज का अपने पिता के साथ काफी गहरा रिश्ता था। फिल्मों से जब भी उनको समय मिलता तो वो अपने माता-पिता से मिलने गांव चले जाते थे। सोशल मीडिया पर वो अक्सर अपने पिता के साथ फोटो पोस्ट करते रहते थे। ऐसे में पिता के चले जाने से उन्हें काफी सदमा लगा है।

बता दें की पंकज के पिता का अंतिम संस्कार अभिनेता के गांव जाने के बाद ही होगा। खबरों की माने तो अभिनेता के पिता की मंगलवार को अंतिम विदाई की जाएगी। अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में ही किया जाएगा। अभिनेता के लिए ये बहुत ही दुख की घड़ी है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram